फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में बिटिया की हत्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दिए थे खौफनाक हत्या के सबूत, पिटाई के बाद दबाया था नाक-मुंह

Sun, 21 Mar 2021 10:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 21 Mar 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Minor Girl Agra Murder Case Pm Report Crime News
आगरा में बिटिया की हत्या का घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में गांव गैलाना के जंगल में किशोरी को बेरहमी से मारा गया था। पिटाई के बाद उसके नाक-मुंह को दबाया गया। दम घुटने से उसकी जान चली गई। इसके बाद उसे घसीटकर तालाब में डाला गया। उसके चेहरे पर पांच जगह चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। शनिवार को किशोरी के शव का डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें पता चला कि उसकी मौत दम घुटने से हुई थी। उसका मुंह और नाक को दबाया गया। इसके अलावा चेहरे पर चोट थीं। यह उसे घसीटने से आई होगी। उसकी कोहनी सहित शरीर में कई जगह मामूली खरोंच हैं। उसका पूरा शरीर मिट्टी से सना हुआ था। यह मिट्टी तालाब और जंगल की थी। 


 
Minor Girl Agra Murder Case Pm Report Crime News
बिटिया की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी व एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
हमें इंसाफ चाहिए, बेटी की हत्या करने वाले को हो फांसी 
हमारी बिटिया सबसे प्यारी थी। कभी घर से अकेले बाहर नहीं जाती थी। उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसने भी ऐसा किया है, उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। हमें इंसाफ चाहिए। शनिवार को गांव में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने पर मृतक किशोरी के माता-पिता ने यही मांग की। मां बार-बार बेहोश जाती हैं। वह एक ही बात कहती हैं कि बेटी को एक बार उनके पास ला दो। 
Minor Girl Agra Murder Case Pm Report Crime News
बिटिया की हत्या के बाद मौके पर डाग स्क्वैड व पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
किशोरी की हत्या की घटना के बाद गांव में शनिवार को भी चूल्हे नहीं जले। परिवार में करुण क्रंदन गूंज रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाने चाहिए। गांव में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उधर, मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Minor Girl Agra Murder Case Pm Report Crime News
सुलभ शौचालय - फोटो : अमर उजाला
पांच हजार की आबादी में एक सार्वजनिक शौचालय 
गांव गैलाना की आबादी पांच हजार है। एक हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। तकरीबन सौ घरों में ही निजी शौचालय बने हैं। बाकी परिवारों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। इसके बावजूद एक ही सार्वजनिक शौचालय है। यह भी काफी पुराना है।
विज्ञापन
Minor Girl Agra Murder Case Pm Report Crime News
आगरा में बिटिया की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
गांव के राममूर्ति ने बताया कि सैकड़ों परिवारों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। इनमें महिलाएं और बच्चियां भी होती है। कई परिवार काफी गरीब हैं। इस कारण वह घरों में शौचालय नहीं बना पा रहे हैं। उत्तम सिंह का कहना था कि गांव में एक सार्वजनिक शौचालय है। वह भी 100 मीटर की दूरी पर है। लोग दूर जाने के बजाय जंगल में खुले में शौच करने पर मजबूर हो जाते हैं। गांव के सुरेंद्र और बच्चू सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन और क्षेत्रीय पार्षद से शौचालय बनाने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद शौचालय नहीं बढ़ाए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed