{"_id":"5eb68544fb6f116660542eb4","slug":"minor-boy-dead-body-found-in-the-pond-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात दो बजे फोन कॉल आने पर घर से गया किशोर, सुबह तालाब में पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात दो बजे फोन कॉल आने पर घर से गया किशोर, सुबह तालाब में पड़ी मिली लाश
Sat, 09 May 2020 03:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक किशोर का शव तालाब में पड़ा मिला। मृतक के परिवार का आरोप है कि किशोर की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव पंचपोखरा निवासी किशनपाल (17) पुत्र श्यामपाल शुक्रवार रात अपने घर में सो रहा था। परिजनों ने बताया कि उसे रात तकरीबन दो बजे गांव के ही अनिल कुमार का फोन कॉल आया। इसके बाद वो घर से चला गया।
तालाब में पड़ा मिला शव
जब एक घंटे के बाद भी किशनपाल वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका शव पास के ही तालाब में पड़ा मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, परिजनों ने किशोर की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा कि उसकी हत्या की गई या अन्य किसी कारण से उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा कि उसकी हत्या की गई या अन्य किसी कारण से उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।