{"_id":"5f86d1fa35af5d7117523fe8","slug":"minor-boy-allegation-kidnap-and-transgender-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंगलामुखियों ने किशोर को किया अगवा, किन्नर बनाने के लिए लगाए इंजेक्शन, टिकटॉक पर हुई थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलामुखियों ने किशोर को किया अगवा, किन्नर बनाने के लिए लगाए इंजेक्शन, टिकटॉक पर हुई थी दोस्ती
Wed, 14 Oct 2020 03:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Oct 2020 03:55 PM IST
सार
परिजनों को बताया कि छह अक्तूबर को भोगांव चौराहे के पास से कुछ मंगलामुखी उसे कार में अगवा कर जयपुर ले गए थे। वहां उसे बेहोश करने और किन्नर बनाने के इंजेक्शन लगाए गए। वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला। मंगलवार को परिजन किशोर के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर को किन्नर बनाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि कुछ दिन पूर्व बेटे को मंगलामुखियों ने अगवा कर लिया। उसे जयपुर ले जाकर किन्नर बनाने के लिए इंजेक्शन लगाए। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि किशोर मर्जी से गया था। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति का 16 वर्षीय पुत्र छह अक्तूबर को अचानक लापता हो गया था। सोमवार शाम अचानक बेटा घर लौट आया। उसने परिजनों को बताया कि छह अक्तूबर को भोगांव चौराहे के पास से कुछ मंगलामुखी उसे कार में अगवा कर जयपुर ले गए थे। वहां उसे बेहोश करने और किन्नर बनाने के इंजेक्शन लगाए गए। वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला।
ये भी पढ़ें- Hathras Case: CFI सदस्यों से पूछताछ शुरू, अस्थाई जेल पहुंचे ईडी के अधिकारी
विज्ञापन
मंगलवार को परिजन किशोर के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने बताया कि अपहरण जैसा कुछ भी नहीं हुआ। किशोर अपनी मर्जी से मंगलामुखियों के साथ गया था। उसके नाच गाने को देखकर मंगलामुखियों ने साथ मिलाने का प्रयास किया। किशोर का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
टिकटॉक पर हुई थी दोस्ती
पीड़ित किशोर टिकटॉक पर अपने डांस के वीडियो अपलोड करता था। टिकटॉक के जरिए ही उसकी मंगलामुखियों से दोस्ती हुई थी। इन लोगों के बीच बातचीत भी होने लगी थी।
पीड़ित किशोर टिकटॉक पर अपने डांस के वीडियो अपलोड करता था। टिकटॉक के जरिए ही उसकी मंगलामुखियों से दोस्ती हुई थी। इन लोगों के बीच बातचीत भी होने लगी थी।