{"_id":"5b37b0054f1c1b694d8b93cf","slug":"minister-suresh-kumar-khanna-inspected-of-jeddah-jhal-project","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास मंत्री ने किया जेड़ाझाल परियोजना का निरीक्षण, अगस्त तक गंगा जल देने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास मंत्री ने किया जेड़ाझाल परियोजना का निरीक्षण, अगस्त तक गंगा जल देने का वादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को फिरोजाबाद आए। यहां वो पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने गंगाजल प्रोजेक्ट जेड़ाझाल परियोजना का निरीक्षण किया।
सैलई में बने 120 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि शहर की जनता को अगस्त में जेड़ाझाल का मीठा पानी उपलब्ध होगा। यह फिरोजाबाद के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
सुहागनगरी की जनता को मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए जलनिगम द्वारा 432 करोड़ की जेड़ाझाल परियोजना कार्य किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत सैलई में करोड़ों के बजट से 120 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट तैयार कराया गया है।

अगस्त तक मिलने लगेगा पानी
नगर विकास मंत्री के आगमन को लेकर जलनिगम के इंजीनियर दिन-रात युद्धस्तर पर कार्य पूरा कराने में लगे थे। शनिवार शाम पांच बजे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सैलई में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।
उन्होंने जल निगम के मुख्य अभियंता आरके गर्ग से पूरे परियोजना की प्रगति जानी। मुख्य अभियंता ने बताया जलनिगम द्वारा 120 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य पूरा कर लिया गया है।
निरीक्षण के बाद नगर विकास मंत्री ने कहा कि 120 एमएलडी पानी शहर की जनता को देने जा रहे हैं। अगस्त तक मीठा पानी शहर में होगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार आने के बाद जेड़ाझाल परियोजना को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया गया।

पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि
इससे पहले सुरेश खन्ना ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सिर्फ अपने लिए जीता है, उसको समाज और इतिहास कभी याद नहीं करता। आदमी दूसरों की जिंदगी आसान बनाने वाले को याद रखता है। पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे।
उन्होंने कहा कि ददाजू लगातार चार बार चुनाव लड़े। उनकी पहचान फिरोजाबाद में ही नहीं बल्कि लखनऊ तक थी। वो अच्छे कार्यकर्ता थे और आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छे निशान छोड़कर गए। ददाजू द्वारा अपने कार्यों से खींची गई लाइन को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
सुरेश खन्ना ने कहा कि फिरोजाबाद में 70 वार्ड हैं लेकिन अभी तक 14 वार्ड ओडीएफ नहीं हो सके हैं। दो अक्तूबर तक सभी 70 वार्डों को ओडीएफ बनाना है। ददाजू की पुण्यतिथि पर सभी संकल्प लें कि स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाएंगे।