फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Mayor and officers left garbage there after sweeping at Hathighat in Agra

Agra: 'दिखावे की सफाई, गंदगी नदी में समाई' हाथीघाट पर मंत्री, मेयर और अफसरों ने लगाई झाड़ू; कचरा वहीं बरकरार

Mon, 02 Oct 2023 09:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 09:37 PM IST
सार

आगरा में साफ सफाई दिखावे की हुई। घाट की गंदगी नदी में समा गई। हाथीघाट पर मंत्री, मेयर और अफसरों ने झाड़ू लगाई लेकिन कचरा वहीं बरकरार रहा। 

विज्ञापन
Minister Mayor and officers left garbage there after sweeping at Hathighat in Agra
Agra: 'दिखावे की सफाई, गंदगी नदी में समाई' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में महात्मा गांधी जयंती से पहले एक तारीख, एक घंटा सफाई अभियान में यमुना किनारे हाथीघाट पर नगर विकास मंत्री ए.के शर्मा के साथ सफाई की गई। पर, 24 घंटे बाद भी हाल जस के तस हैं। नदी की तलहटी में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के ढेर लगे हैं। जिस जगह मंत्री और मेयर की ओर से स्वच्छता अभियान का बोर्ड लगा है, उसी के ठीक नीचे कई ट्रक कचरा जमा है। उधर, 3 दिन के विशेष अभियान में भी मुख्य सड़कों से कचरा नहीं उठाया गया, जबकि दावे 600 जगहों की सफाई के थे।

विज्ञापन


हाथीघाट पर मेयर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया समेत प्रशासन और निगम के अधिकारियों ने झाड़ू लगाई। तसलों में कचरा भी उठाया लेकिन एक दिन बाद भी हाथीघाट की तस्वीर नहीं बदली। जो कचरा तलहटी से निकला, वह फिर नदी में समा गया। इससे हाथीघाट पहले की तरह गंदा नजर आया। 
विज्ञापन


यह भी पढेंः- UP: एक ही चारपाई पर सोये थे लिव इन में रह रहे महिला-पुरुष, सुबह इस हाल में मिले दोनों के शव; देखकर कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं किनारे जमा कचरा 24 घंटे बाद भी नगर निगम कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर नहीं भेज पाया। सभी पार्षदों ने भी सफाई अभियान चलाए थे लेकिन मुख्य सड़कों पर कचरे के ढेर हैं। शांतिपुरम निवासी प्रमोद शाक्य ने बताया कि बैनारा फैक्टरी के पास 3 दिन से सड़क पर जमा कचरा उठाया नहीं गया।

विदेशी पर्यटक कचरे से परेशान

ताजमहल के दो किमी दायरे और ताजगंज में सफाई का जिम्मा लॉयन सर्विसेज पर है। इसे हर माह 29 लाख रुपये सफाई के लिए भुगतान होता है। विशेष अभियान में भी ताजमहल के पूर्वी गेट से लेकर पश्चिमी गेट पार्किंग तक दुकानों के सामने और फुटपाथ पर कचरे के ढेर लगे दिखे। 

यह भी पढेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले



देशी और विदेशी पर्यटकों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ा। दुर्गंध के कारण कई पर्यटक नाक पर रूमाल रखकर निकले। क्षेत्रीय निवासी संदीप अरोड़ा ने बताया कि अभियान में एक भी दिन नालियों की सफाई नहीं हुई, कचरा उठाने भी नहीं आए। महीनों से नालियों में सिल्ट भरी है, पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली है।

मंत्री ने जो पौधा लगाया, वह गिर गया

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने हाथीघाट पर स्वच्छांजलि पर पौधा लगाया था, जिस पर ट्रीगार्ड लगा दिया गया। हाथीघाट पर नगर निगम ने मंत्री के सम्मान में एक होर्डिंग लगाया, जिसकी बल्लियों को इसी ट्रीगार्ड से बांध दिया गया। तेज हवा में होर्डिंग गिरा तो साथ में ट्रीगार्ड भी गिर गया। इससे पौधा भी उखड़ गया।

सफाई कराई थी, लोग भी करें सहयोग

हमने शहर में 600 से ज्यादा जगहों पर अभियान चलाया। हाथीघाट पर सफाई कराई थी, संभव है, कुछ जगह कचरा रह गया हो। विशेष टीम लगाकर सफाई कराएंगे। कोशिश रहेगी कि दोबारा गंदगी न हो, इसमें लोग भी सहयोग करें। -सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed