फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead bodies of man and woman living in live in were found lying on cots in Firozabad

UP: एक ही चारपाई पर सोये थे लिव इन में रह रहे महिला-पुरुष, सुबह इस हाल में मिले दोनों के शव; देखकर कांप गई रूह

Mon, 02 Oct 2023 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 05:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद में लिव इन में रह रहे महिला-पुरुष एक ही चारपाई पर सोये थे। सुबह इस हाल में दोनों के शव मिले। देखकर लोगों की रूह कांप गई। 

विज्ञापन
Dead bodies of man and woman living in live in were found lying on cots in Firozabad
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की सुबह महिला-पुरुष के शव चारपाई पर पड़े मिले। यह दस वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बेटी ने देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र के गांव कटैना हर्षा की है। गांव निवासी संतोषी देवी (42), उसका साथी दिवाकर (42) रविवार की देर रात घर में एक ही चारपाई पर सोए थे। सुबह नहीं जागने पर संतोषी की पुत्री जगाने पहुंची तो दोनों की स्थिति देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार मचने पर परिजन के साथ अन्य लोग आ गए। चारपाई पर दोनों शव पड़े हुए थे। उनके ऊपर पंखा गिरा हुआ था। महिला और पुरुष की मौत होने पर परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ राजवीर सिंह और थाना प्रभारी महेश सिंह पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। परिजन ने बताया कि संतोषी और दिवाकर पिछले दस वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। एक ही चारपाई पर सोने के दौरान पंखे में आ रहे करंट के चलते दोनों की मौत हुई है। महिला का पति सत्यप्रकाश जयपुर में नौकरी करता है।

यह भी पढ़ेंः- Agra: ससुरालियों से आजिज महिला आरक्षी, जेठ-ननद के साथ पति बंधक बनाकर करता उत्पीड़न; किसी तरह बचकर पहुंची मायके

कटैना हर्षा में महिला व पुरुष के शव चारपाई पर मिले हैं। प्रथम दृष्टया करंट से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। दोनों परिजन की सहमति से साथ में रह रहे थे। -राजवीर सिंह, सीओ जसराना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed