फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Bhanu Pratap Singh Inaugurated Conference Of Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal In Mathura

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अधिवेशन: केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा-भ्रष्टाचारियों की जगह न केंद्र में न प्रदेश में

Wed, 08 Sep 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Sep 2021 12:09 AM IST
सार

व्यापारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक राष्ट्र एक टैक्स की परिकल्पना को अधिकारी वर्ग ही पलीता लगा रहे हैं। ऑनलाइन व्यापार को बंद करने व होलमार्क के यूनिक कोड को खत्म करने की भी मांग की गई।

विज्ञापन
Minister Bhanu Pratap Singh Inaugurated Conference Of Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal In Mathura
मथुरा: केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव व अधिवेशन छटीकरा रोड स्थित श्रीकृष्णा आश्रम में आयोजित हुआ। इसमें व्यापारियों केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जगह न केंद्र में है न प्रदेश में। यदि बैंक लोन देने में कोई अधिकारी आनाकानी करता है तो संगठन के माध्यम से हमें अवगत कराएं। निश्चित ही इसे गंभीरता से लेकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वही व्यापारी वर्ग है जिसने कोरोना काल में तन-मन-धन से पीड़ितों की मदद की। इस व्यापारी वर्ग के लिए ही स्फूर्ति योजना संचालित है। इसमें पांच से 10 करोड़ का लाभ व्यापारी ले सकते हैं। उन्होंने लाला विशंभर दयाल व पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को भी नमन किया। उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

एक राष्ट्र एक टैक्स को पलीता लगा रहे अधिकारी
मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक राष्ट्र एक टैक्स की परिकल्पना को अधिकारी वर्ग ही पलीता लगा रहे हैं। उन्होंने ऑनलाइन व्यापार को बंद करने व होलमार्क के यूनिक कोड को खत्म करने की भी मांग की। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले इन लोगों को देश-प्रदेश में कार्य नहीं करने दिया जाएगा। सभी ने पंडित श्यामबिहारी मिश्रा के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
मंचासीन विशिष्ट अतिथि रामकिशन अग्रवाल बसेरा व कमल किशोर वार्ष्णेय, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मांट वाले, स्वागताध्यक्ष विकास अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम दुबे, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना, नगर महामंत्री राजकुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल रोटो वाले, रमेश चंद्र अग्रवाल बिजली वाले, रविंद्र कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सिंघल, महेश चंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री मुकेश वार्ष्णेय, प्रदेश संगठन मंत्री  नंदकिशोर गुसाईं व प्रयागनाथ चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी विकास खन्ना आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष विशाल खुराना ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां लक्ष्मी व भामाशाह की छवि के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। 


पुस्तक का किया विमोचन 
वृंदावन। अधिवेशन में करीब 80 जिलों से 1500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कानपुर की व्यापारिक संस्था के सदस्यों के नाम व नंबर की पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, गोकुल चैयरमैन संजय दीक्षित, नगर महामंत्री राजकुमार गोयल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष बॉबी विजवाणी, मंत्री राकेश गौड़ आदि मौजूद रहे। 
मथुरा में पुलिस की मुठभेड़: जगराम गुर्जर गैंग के दो सदस्यों को लगीं गोलियां, तीन चकमा देकर हुए फरार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed