फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police Encounter With Jagram Gurjar Gang Member Two Arrests

मथुरा में पुलिस की मुठभेड़: जगराम गुर्जर गैंग के दो सदस्यों को लगीं गोलियां, तीन चकमा देकर हुए फरार

Wed, 08 Sep 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Sep 2021 12:14 AM IST
सार

एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि एसएचओ अनुज कुमार की टीम ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सदस्य असलम उर्फ बच्ची और शाकिर निवासी रुंध, खोह, भरतपुर(राजस्थान) हैं।

विज्ञापन
Mathura Police Encounter With Jagram Gurjar Gang Member Two Arrests
मथुरा पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में हाईवे पुलिस से मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। तीन चकमा देकर भाग गए। दोनों की सीधी टांग में गोली लगने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जगराम गुर्जर गैंग के बदमाश पालीखेड़ा में ट्रैक्टर चुराने आए थे। इनके कब्जे से दो चोरी की बाइक और हथियार बरामद किए हैं। थाना हाईवे पुलिस पालीखेड़ा-बाकलपुर रोड पर सोमवार की देर रात दो बजे गश्त कर रही थी। तभी एसएचओ अनुज कुमार को सूचना मिली कि बाकलपुर बंबे के पास बदमाश हैं। पुलिस पहुंची तो दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली दाग दी। इस पर पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाशों को छोड़कर उनके तीन साथी भाग गए। पुलिस ने कॉबिंग भी की। लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि एसएचओ अनुज कुमार की टीम ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सदस्य असलम उर्फ बच्ची और शाकिर निवासी रुंध, खोह, भरतपुर(राजस्थान) हैं। इनके साथी मौसम, रोकन, साबिर, राजू, अज्जू जगराम गुर्जर गैंग के सदस्य है। जगराम फिलहाल जेल में है। इनके कब्जे से दो चोरी की बाइक और दो तमंचे, 11 कारतूस और कारतूस की पेटी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो वांछित किए गिरफ्तार 
पुलिस ने दो वांछित किए गिरफ्तारबलदेव। थाना बलदेव पुलिस ने हो वांछितों को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि सूचना पर बलदेव से एससी /एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी हरेंद्र व रवि निवासी जुगसना को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले तीन माह से वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन


सियासत: विधानसभा चुनाव में 'चाचा' को मिलेगा सम्मान, सपा मुखिया के बयान से प्रदेश में चढ़ा राजनीतिक 'पारा'
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed