फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining mafia gang members attacked police team in agra

पुलिस टीम पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ा ले गए खनन माफिया के गुर्गे, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 12:20 AM IST
सार

  • हमलावरों ने फायरिंग भी की, पांच आरोपी गिरफ्तार, दो महिलाओं समेत 16 लोग नामजद

विज्ञापन
Mining mafia gang members attacked police team in agra
पुलिस की गिरफ्त में हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में अवैध खनन थम नहीं रहा और न ही पुलिस पर हमले की घटनाएं। फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बमरौली में गुरुवार की रात बालू के अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस पर खनन माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया। हमलावर पकड़ा गया ट्रैक्टर पुलिस से छुड़ा ले गए। बाद में फोर्स के पहुंचने पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो महिलाओं समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
थाना फतेहाबाद पुलिस की टीम गुरुवार की रात बरीपुरा में चेकिंग करने गई थी। तभी बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जाती दिखी। पीआरवी ने उसका पीछा किया, कुछ देर बाद फतेहाबाद पुलिस भी पहुंची। एसआई जितेंद्र गौतम के मुताबिक उन्होंने बमरौली के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया। इस पर ट्रैक्टर चालक ने प्रेशर से रेत को सड़क पर फैला दिया। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। खनन माफिया के गुर्गे भी लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर लेकर आए थे। 
विज्ञापन



संंबंधित खबर: पुलिसकर्मी को जान से मारने की कोशिश, खनन माफिया के गुर्गों ने चढ़ाया ट्रैक्टर, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर ले गए

आरोप है कि इन लोगों ने हवाई फायरिंग की और ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर ले भागे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सर्किल के फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद फोर्स ने संजय पुत्र विद्याराम, मनीराम पुत्र रेवती प्रसाद, विद्याराम पुत्र आसाराम, ,मंडल सिंह पुत्र रेवती और सतीश पुत्र रेवती सभी निवासी बमरौली थाना फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

ये हुए हैं नामजद

पुलिस टीम पर हमले में गुड्डी देवी पत्नी  सोपाली, सोहन कली पत्नी सुरेश चंद्र, विजय पुत्र कल्याण सिंह, रतीराम पुत्र सोपाली, राजू पुत्र सोपाली, सुरेश पुत्र रामजीलाल, हरीश चंद्र पुत्र मूलीराम, कालीचरण पुत्र रामजीलाल, सोपाली पुत्र मोहर सिंह, श्यामलाल पुत्र फतेह सिंह और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed