{"_id":"5eb3cbf309c3fd27142c72f2","slug":"migrates-workers-create-ruckus-at-agra-firozabad-border-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: पैदल बिहार जा रहे श्रमिकों को आगरा-फिरोजाबाद सीमा पर रोका, हाईवे पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: पैदल बिहार जा रहे श्रमिकों को आगरा-फिरोजाबाद सीमा पर रोका, हाईवे पर हंगामा
Fri, 08 May 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर श्रमिक
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में अन्य प्रदेशों से निकलकर अपने घरों को जा रहे सौ से ज्यादा मजदूरों को गुरुवार को टूंडला पुलिस ने जबरन लाकर आगरा सीमा पर छोड़ दिया। साथ ही बैरियर लगाकर आगे जाने से रोका। इससे आक्रोशित मजदूरों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंचे अफसरों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। खाना खिलाने के साथ उन्हें भेजने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने इन्हें दो स्कूल में क्वारंटीन कर दिया।
गुजरात, राजस्थान से निकले मजदूर पैदल ही गुरुवार को फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। इन मजदूरों को टूंडला पुलिस ने पकड़ा। आगरा-फिरोजाबाद की सीमा में टूंडला से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर एत्मादपुर क्षेत्र में लाकर छोड़ दिया। इसके बाद बैरिकेडिंग लगाकर आगे जाने से रोक दिया। जिससे गुस्साए मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया।

Trending Videos
हाईवे पर हंगामे और जाम की सूचना पर एएसपी सोमेंद्र मीना, सीओ अतुल कुमार, तहसीलदार प्रीति जैन, इंस्पेक्टर सलीम खान मौके पर पहुंचे। टूंडला पुलिस व प्रशासन से वार्ता कर जाम खुलवाया। सीओ अतुल कुमार ने बताया कि अभी सभी मजदूरों को स्कूल परिसर में रखकर खाना दिया गया है। उन्हें भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
मजदूरों को सीमा पर रोके जाने पर पहुंचे अधिकारी
आगरा-फिरोजाबाद की सीमा पर मजदूरों को रोककर वापस भेजने पर हंगामे की सूचना पर आईजी ए. सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपीआरए रवि कुमार ने पहुंचकर जानकारी ली।
मजदूरों के खाने और उन्हें घर पर भिजवाने के निर्देश दिए। एएसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया की 400 से 500 पैदल यात्रियों को तीन केंद्रो पर ठहराया गया है। बसों की व्यवस्था कर उन्हें गृह जनपदों में भेजा जा रहा है।