फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Migrant Worker Commits Suicide Wants To Go Gujrat For Work

पिता ने कारोबार के लिए नहीं जाने दिया गुजरात, बेटे ने बहन की चुनरी से लगाई फांसी, परिवार में मची चीत्कार

Fri, 17 Jul 2020 04:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Jul 2020 04:44 PM IST
सार

कोरोना के चलते पिता नहीं भेजना चाह रहे थे बेटा को

विज्ञापन
Migrant Worker Commits Suicide Wants To Go Gujrat For Work
demo pic

विस्तार

गुजरात वापस जाने की जिद पर अड़े एक प्रवासी ने पिता के इंकार से क्षुब्द होकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
नितिन (20) पुत्र धर्म पाल निवासी नगला भीकम गंजडुंडवारा गुजरात में कांच का काम करता था। होली के पर्व पर वह अपने घर वापस आया था। इसके बाद लॉकडाउन हो जाने की वजह से वह काम पर वापस नहीं जा सका। उसके पिता की गांव में हलवाई की दुकान है। इसबीच वह गांव में ही मेहनत मजदूरी करने लगा।  
विज्ञापन


अनलॉक शुरू हो जाने के बाद उसने अपने पिता से गुजरात जाने के लिए कहा, लेकिन कोरोना संकट के चलते पिता उसे गुजरात नहीं भेजना चाहते थे। अपने मनमाफिक काम न मिलने से वह दुखी रहने लगा। पिता के बार बार इनकार कर देने से वह नाराज होकर घर से चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार को गऊशाला रोड सब्जी मंडी के पीछे नीम के पेड़ पर बहन की चुनरी से फांसी लगा ली। मंडी के गार्ड ने जब उसके शव को पेड़ पर लटका देखा तो सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पहचान कराई। परिजनों को इसकी सूचना दी। 
 
बहन से मांग कर ले गया था चुनरी
नितिन गुरुवार को देर सायं खाना खाने के बाद जब अपने घर से निकला तो उसने अपनी छोटी बहन शिवानी से चुनरी मांगी। भाई के चुनरी मांगने पर वह चौंक गई। उसने जब कारण पूछा तो उसने बताया कि वह मास्क की तरह इसका प्रयोग कर लेगा। बिना मास्क के पुलिस पकड़ ले जाएगी। इसके बाद बहन ने उसको अपनी चुनरी पकड़ दी। इस घटना के बाद से बहन काफी सदमे में है। 

डेढ साल पहले भाई की हो चुकी है गुजरात में मौत
मृतक युवक नितिन अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। वह और उसका छोटा भाई जितेंद्र गुजरात में रहते थे। छोटे भाई की डेढ़ साल पहले गुजरात में ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब परिवार में एक बेटा और एक बेटी ही रह गए है। बड़े बेटे की मौत ने मां राजवती को काफी सदमे में ला दिया है। 

युवक बार बार गुजरात जाने की जिद कर रहा था, लेकिन कोरोना संकट के चलते उसके पिता उसे भेजना नहीं चाहते थे। इस बात से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली- विनोद कुमार कोतवाली प्रभारी गंजडुंडवारा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed