फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Midday meals are being cooked in schools from teachers' salaries.

Agra News: शिक्षकों के वेतन से पक रहा स्कूलों में मध्याह्न भोजन

Tue, 30 Jul 2024 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Midday meals are being cooked in schools from teachers' salaries.
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत अभी तक मई और जुलाई की कन्वर्जन काॅस्ट प्रधान व विद्यालय प्रधानाचार्य के संयुक्त खाते में नहीं भेजी गई है। इससे शिक्षकों को अपने पास से मध्याह्न भोजन में प्रयोग होने वाले सामान की सामग्री खरीदनी पड़ रही है।जिले में 1263 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में लगभग 1.22 लाख बच्चे शिक्षारत हैं। इन बच्चों के लिए स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित है। योजना के तहत बनने वाले भोजन का खाद्यान्न तो राशन से मिल जाता है, लेकिन सब्जियां, दाल, मसाले, फल एवं रसोई गैस बाजार से खरीदने होते हैं। इसके लिए शासन से समय से कन्वर्जन कास्ट समय से उपलब्ध नहीं कराई जाती। इससे शिक्षकों के सामने समस्या रहती है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अप्रैल माह तक की कन्वर्जन काॅस्ट उपलब्ध कराई गई है। मई के 20 दिन एवं जुलाई माह की कन्वर्जन काॅस्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। शासन को एडवांस में धन भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे शिक्षकों को अपने पास से धन खर्च न करना पडे़। रसोइयों का मानदेय भी कई माह से नहीं मिला है। वेतन के धन से भोजन की व्यवस्था की जाती है। इसके बाद भी खामियां निकालकर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed