फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro engineer girl commits suicide by consuming poison in agra

आगरा: सहकर्मी से परेशान मेट्रो की इंजीनियर युवती ने दी जान, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Mon, 13 Dec 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

आगरा में मेट्रो की इंजीनियर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की बहन ने उसके सहकर्मी पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Metro engineer girl commits suicide by consuming poison in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में मेट्रो की इंजीनियर युवती ने सहकर्मी के घर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी बहन ने आरोप लगाया कि सहकर्मी युवक दीपक कुमार उसे परेशान कर रहा था। इस वजह से ही बहन ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम हरि बाजपेयी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार मूलरूप से बिहार के रोहतास का रहने वाला है। वह ताजगंज क्षेत्र में किराये पर रह रहा था। वो मेट्रो कारपोरेशन में क्वालिटी इंजीनियर था। उसके साथ न्यू आगरा क्षेत्र की 26 वर्षीय युवती भी काम करती थी। 
विज्ञापन

नौ दिसंबर को युवती ने खाया जहर
युवती की बहन ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि बहन को दीपक काफी समय से परेशान कर रहा था। इस वजह से ही उसने नौ दिसंबर को विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बहन की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में थी दोनों की दोस्ती
थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, विवेचना में पता चला कि आरोपी दीपक कुमार की युवती से दस महीने पहले पहचान हुई थी। बाद में दोस्ती हुई थी। दीपक की छह दिसंबर को दूसरी युवती से शादी तय हो गई। जब इस बारे में उसकी सहकर्मी युवती को पता चला तो वो तनाव में आ गई। नौ दिसंबर को उससे उसके कमरे पर मिलने आई थी। उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं थी। वो बाद में आ गए। उन्होंने युवक को जिम्मेदार ठहराया।

विसरा सुरक्षित
पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट से आरोपी के कमरे की जांच कराई। कमरे में एक डिब्बी में सल्फास की गोली मिलीं। उसमें से कुछ गोली गायब थीं। इसे कब्जे में लिया गया है। आशंका है कि युवती ने यही गोलियां खाई होंगी। हालांकि अभी जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण अस्पष्ट आया है। इस पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed