{"_id":"6aaa052c1f8c9fb0eb06b0ea","slug":"metro-crane-hits-dps-bus-carrying-28-employees-at-water-works-windscreen-shattered-agra-up-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मेट्रो का कार्य कर रही क्रेन से टकराई डीपीएस की बस, कर्मचारियों को लेकर जा रही थी; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मेट्रो का कार्य कर रही क्रेन से टकराई डीपीएस की बस, कर्मचारियों को लेकर जा रही थी; मची अफरा-तफरी
Wed, 16 Sep 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:25 AM IST
सार
आगरा के वाटर वर्क्स पर मंगलवार सुबह मेट्रो कार्य में लगी क्रेन ने 28 कर्मचारियों को लेकर जा रही डीपीएस की बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस की विंडशील्ड टूट गई, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस पहुंची, मगर दोनों पक्षों में समझौते के बाद तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
मेट्रो का कार्य कर रही क्रेन से टकराई डीपीएस की बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वाटर वर्क्स (थाना कमला नगर) पर मंगलवार सुबह मेट्रो के कार्य में लगी क्रेन दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस से टकरा गई। बस में स्कूल के कर्मचारी सवार थे। टक्कर के बाद लोगों में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस से मामले की शिकायत की गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
घटना मंगलवार सुबह 6:30 बजे की है। हाईवे पर मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। फिरोजाबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। वाटर वर्क्स पर एक कर्मचारी को बैठाने के लिए चालक ने बस रोकी। स्कूल के ट्रांसपोर्ट प्रभारी अर्चित सिंघल ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट में एक क्रेन कार्य कर रही थी। इसी दौरान चालक का अचानक क्रेन पर नियंत्रण नहीं रहा।
वह बैक करते समय बस से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार 28 कर्मचारी घबरा गए। चालक ने क्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन क्रेन दोबारा बस से टकरा गई। यह देख कर्मचारी बस से उतर गए। इसके बाद पहियों के नीचे ईंट और पिलर डालकर क्रेन को रोका गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। टक्कर से बस की विंडशील्ड टूट गई। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि क्रेन पीछे से टकरा गई थी। स्कूल प्रबंधक या बस चालक की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।