फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro and NHAI blocked drains and dumped debris into the sewers.

Agra News: मेट्रो-एनएचएआई ने बंद कर दिए नाले, सीवर में भर दिया मलबा

Wed, 15 Jul 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Metro and NHAI blocked drains and dumped debris into the sewers.
आगरा। मेट्रो और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नालों और सीवर मैनहोल की सफाई की जगह इन्हें मिट्टी और कंक्रीट से बंद कर दिया। इससे बारिश में जलभराव हुआ तो नगर आयुक्त ने दोनों विभागों के अधिकारियों को मंगलवार को तलब किया। नाला सफाई न होने से हाईवे पर जलभराव और सीवर मैनहोल में मलबा भरने पर मेट्रो के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने दो दिन के अंदर कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद सुनील शर्मा ने गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास नाले के अंदर पिलर बनाने से पानी का प्रवाह रुकने तथा खुदाई से नाला क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। इससे गुरु तेग बहादुर कॉलोनी और गुरुद्वारा पर जलभराव हो रहा है। नगर आयुक्त ने मेट्रो, एनएचएआई और नगर निगम के इंजीनियरों को संयुक्त निरीक्षण कर स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। निर्माण विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि भगवान टॉकीज चौराहे पर मेट्रो निर्माण के दौरान लगाए गए बैरियरों के कारण मिट्टी और मलबा मैनहोल में भर गया है, जिससे जलनिकासी रुक गई। सिकंदरा से भगवान टॉकीज तक नालों की सफाई न होने से बापू नगर, खंदारी, दक्षिणांचल के सामने, गुरुद्वारा और नगला पदी में जलभराव हो रहा है। नगर आयुक्त ने दो दिन में हाईवे के नाले साफ कराने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने पहले भेजे पत्र पर कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा।
विज्ञापन


सूरसदन से हरीपर्वत तक क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन
बसई मंडी और अमर होटल के निकट सीवर लाइन न जोड़े जाने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने वीए टेक वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल सफाई और कार्रवाई करने को कहा, वहीं सूरसदन से हरीपर्वत के बीच मेट्रो की बैरिकेडिंग के कारण सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत के निर्देश दिए। मेट्रो से क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत कराने और धाकरान चौराहे पर क्षतिग्रस्त हुई पुलिया के निर्माण के लिए कहा है। मंडी समिति के सामने हाईवे किनारे के नाले के रुकने से कॉलोनियों में जलभराव की शिकायत पर समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, प्रभारी मुख्य अभियंता (निर्माण) अरविंद श्रीवास्तव, यूपीएमआरसी और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed