फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Merry Christmas People Says Celebration In Christian Society

क्रिसमस: रात 12 बजते ही गिरजाघरों में बजे घंटे, छाईं खुशियां

Fri, 25 Dec 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas People Says Celebration In Christian Society
क्रिसमस पर चर्च में हुई सजावट - फोटो : अमर उजाला
आगरा के गिरजाघर दूधिया रोशनी से जगमगा उठे। गुरुवार रात 11 बजे से बाल यीशु के जन्म की पूजा शुरू हुई। पवित्र मिस्सा बलिदान के बाद रात 12 बजते ही गिरजाघर के घंटों ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया तो मसीह समाज के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद ‘क्या दिन खुशी का आया, रहमत का बादल छाया, दुनिया का मुंजी आया’, ‘येसु जन्मा है दुनिया से प्यारा, वो आसमां का सितारा...’ जैसे बधाई गीत गूंज उठे।
विज्ञापन



शहर के प्रमुख गिरजाघर निष्कलंक माता महागिरजाघर (सेंट पीटर्स), सेंट मेरीज चर्च, सेंट पैट्रिक्स चर्च, सेंट पॉल्स चर्च, सेंट जोंस चर्च, सेंट हैवलॉक चर्च समेत 13 गिरजाघरों में मसीही विश्वासियों ने मास्क व सामाजिक दूरी बनाकर प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन



महाधर्माध्यक्ष डॉ. आल्बर्ट डिसूजा, फादर इग्नेशियस मिरांडा समेत अन्य ने पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाया। बाल यीशु के जन्म की पूजा विधि कराई। घंटे घड़ियाल बजाए गए। कई जगह आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर उन्होंने प्रभु यीशु से दुनिया से कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की। सेंट मेरीज चर्च में पुरोहित फादर स्टीफन, फादर प्रकाश, फादर मून लाजरस ने पूजा विधियां संपन्न करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Merry Christmas People Says Celebration In Christian Society
स्कूल में मनाया गया क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विश्वासियों ने प्रभु जन्म के बधाई गीतों से माहौल को खुशनुमा बनाया। सेंट पैट्रिक्स चर्च में फादर ग्रेगरी व फादर शाजुन ने पूजा प्रार्थना कीं। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने सभी को बड़े दिन की शुभकामनाएं दीं। 

अलग सा है इस बार क्रिसमस
इस बार गिरजाघरों में सीमित लोगों ने ही प्रभु जन्म की प्रार्थना सभाओं और बधाई गीतों में हिस्सा लिया। इस बार का क्रिसमस कुछ बदला सा है, लेकिन यीशु के जन्म के साथ ही कोरोना से मुक्ति मिलेगी, ऐसा हमारा विश्वास है। - फादर मून लाजरस, आध्यात्मिक निर्देशक, आगरा महाधर्मप्रांत

उत्साह से मनाएं खुशियों का दिन
दो हजार साल पहले आज के ही दिन मुक्तिदाता प्रभु यीशु दुनिया को मानवता का संदेश देने धरती पर आए थे। आज हर विश्वासी के लिए खुशी का दिन है। कुछ बाध्यताएं हैं मगर जन्म की खुशियां हर घर में बिखरी हुई हैं। - नॉर्मन थॉमस, अध्यक्ष, डिस्ट्रिक चर्च काउंसिल

आतिशबाजी चलाकर मनाया जश्न
मैंने सेंट मेरीज चर्च में हुई प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद घर में पहुंचकर आतिशबाजी करके प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाईं। -रूबी, मसीही विश्वासी

घर में की प्रार्थना
गिरजाघर नहीं जा सके लेकिन इस बार घर पर ही प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। केक काटकर खुशियां मनाईं। कैंडल लाइटिंग कीं। बच्चों ने उल्लास के साथ क्रिसमस मनाया। - रुबैना सिल्वेरा, आगरा कैंट 

रात 12 बजे घरों से निकले
प्रतापपुरा के चर्च में प्रार्थना सभा करने के बाद रात 12 बजे प्रभु जन्म की खुशियां मनाने को हम लोग घरों से निकल आए और रात भर जश्न मनाएंगे। सुबह प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लेंगे। - डोमनिक नाडर, मसीही विश्वासी


घरों को सजाया, मनाई खुशियां
पादरी टोला (वजीरपुरा) में शेखर स्वामी के घर में अलीशा घर को सजाने में व्यस्त थीं। अलीशा ने बताया कि इस बार सभी लोग चर्च नहीं जा सकेंगे। इसी तरह ख्याति लाजरस ने घर के गेट पर ही क्रिसमस ट्री और बैलून से सजावट की थी। उन्होंने बताया कि शाम को कैंडल लाइट करेंगे। 

यह हैं बधाई गीत 
- जिब्राइल फरिश्ता आया, पैगाम खुशी का लाया, बस लोगों को सुनाया.. हलेल्यूयिया...
- झूमो नाचो खुशी से आज यीशु पैदा हुआ है, बेथलेहम की छोटी नगरिया चमका सितारा है
- चरनी में आया येसु मसीहा, दूतों ने गीत गाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed