फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meritorious honored in Government Inter College

Agra News: राजकीय इंटर कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मान

Thu, 27 Apr 2023 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Meritorious honored in Government Inter College
मैनपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में बृहस्पतिवार को मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि नवीन सत्र में और भी बेहतर शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कॉलेज में 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र कुशलपाल को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र सार्थक शर्मा को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि परीक्षा में पास होने वालेे सभी छात्रों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं हैं। उन्होंने नवीन सत्र में कक्षा 12 और 10 में पहुंचे छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वे भी अपने सीनियरों से सीख लेकर 2024 की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करें। इस अवसर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र, सुरेश कुमार, कमल यादव, बीएल शाक्य, राकेश यादव, अनिल कुमार, पूनम आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed