फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mercury 3.6, the cold killed three

पारा 3.6, ठंड से तीन की मौत

Wed, 24 Dec 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 24 Dec 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
सर्दी पूरे रुवाब पर है। रात का पारा लगातार गिर रहा है। एक रजाई में भी ठिठुरन नहीं रुक रही। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा। मंगलवार को सुबह काफी देर तक कोहरा रहा। हालांकि आठ बजे के बाद हल्का होने लगा था। 10 बजे के बाद ठंडी हवाओं ने परेशान किया। एक बजे के बाद धूप निकली, लेकिन शीतलहर के कारण वह बेअसर रही। फतेहपुरसीकरी में दो और बाह में एक व्यक्ति की मौत हो गई। फतेहपुर सीकरी के गांव नूरपुर निवासी महेशचंद्र (60) अपनी पत्नी फूलन और दो बच्चों के साथ गांव के बाहर बनी झोपड़ी में रहे थे। मंगलवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। क्षेत्र के गांव पाली में करन सिंह (70) ने भी सोमवार की रात को दम तोड़ दिया। बाह के खोड़ किंदरपुरा गांव में सोमवार रात किसान जयराम (65) अलाव ताप रहे थे। मंगलवार सुबह परिवारीजनों को वह अलाव के पास पडे़ मिले। उनकी ठंड से मौत हो गई।
विज्ञापन

बाक्स....
शुक्रवार से भयानक शीतलहर
अभी जो जाड़ा लोग झेल रहे हैं। वह कम है। शुक्रवार से और ठंड का कहर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बर्फबारी हो रही, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान बहुत अधिक नहीं गिर रहा है। दो दिन में इसके पास होने के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप तेज होगा। कोहरा भी घना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed