{"_id":"675f9d7a8a3ff5421505d029","slug":"merciless-death-did-not-even-let-him-eat-whole-roti-half-piece-remained-in-plate-and-then-lost-his-life-2024-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहम मौत: पूरी रोटी भी न खाने दी...प्लेट में बचा आधा टुकड़ा, तभी आढ़ती गिर गए; एक दिन पहले खूब नाचे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम मौत: पूरी रोटी भी न खाने दी...प्लेट में बचा आधा टुकड़ा, तभी आढ़ती गिर गए; एक दिन पहले खूब नाचे थे
Mon, 16 Dec 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:12 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा में एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे आढ़ती पर मौत ने चुपके से झपट्टा मारा। वे आधी रोटी ही खा पाए थे कि कुर्सी पर बैठे रह गए। इस तरह आढ़ती की जान जाने से परिवार सदमे में है। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले वे भाई की शादी की वर्षगांठ में खूब नाचे थे।
विज्ञापन
आढ़ती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा स्थित एक ढाबे पर खाना खाते में हृदय घात से आढ़ती संजय की माैत हो गई थी। उनकी माैत से परिवार सदमे में है। एक दिन पहले ही आढ़ती ने भाई की शादी की वर्षगांठ मनाई थी। इसमें वो खूब नाचे थे।
साईं क्लासिक कालोनी कैलाश मोड़ के 50 वर्षीय आढ़ती संजय शनिवार शाम सात बजे सिकंदरा मंडी के सामने ढाबे पर खाना खाने गए थे। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। वह कुर्सी पर ही बैठे रह गए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। उन्हें डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
ये भी पढ़ें - UP: डॉक्टर पति रात में करता है ऐसी हरकतें, पत्नी पहुंच गई थाने...तीन महीने पहले हुई है शादी; मामला सुन पुलिस भी सन्न

Trending Videos
ढाबे पर ऐसे आई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह आधी रोटी ही खा पाए थे कि उनका सिर कुर्सी पर एक ओर लुढ़क गया। उन्हें रोटी के लिए पूछने आए कर्मचारी ने उन्हें देखा। उन्हें लगा कि थकावट की वजह से ग्राहक को झपकी आ गई है। उसने ढाबा मालिक प्रदीप कुमार को बताया। वह भी आ गए। उन्होंने उन्हें जगाने का प्रयास किया। मगर, संजय वर्मा के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इस पर पुलिस को बताया।

डीजे पर खूब किया था डांस
परिवार के करीबियों ने बताया कि संजय तीन भाइयों में बड़े थे। उनके साथ ही छोटे भाई राजू और टीटू पिता मवासीलाल के साथ सिकंदरा मंडी में आढ़त चलाते हैं। भाई राजू की शुक्रवार को शादी की वर्षगांठ थी, जिसमें संजय और उनकी पत्नी ममता दोनों बच्चों के साथ शामिल हुए थे। समारोह में संजय नाचे थे। डीजे पर डांस किया था। परिवार में मेहमान भी आए हुए थे।

पूरी तरह स्वस्थ थे संजय
संजय पूरी तरह स्वस्थ थे। अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।