फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor husband's way of loving wife reached police station got married three months ago

UP: डॉक्टर पति रात में करता है ऐसी हरकतें, पत्नी पहुंची थाने...तीन माह पहले हुई शादी; मामला सुन पुलिस भी सन्न

Mon, 16 Dec 2024 03:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 03:17 PM IST
सार

डॉक्टर दंपती की तीन महीने पहले ही शादी हुई है। डॉक्टर पत्नी परेशान है पति के प्यार करने के तरीके से। आरोप लगाया कि पति अश्लील वीडियो देखकर संबंध बनाता है। 

 

विज्ञापन
Doctor husband's way of loving wife reached police station got married three months ago
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में डॉक्टर पति और पत्नी के बीच विवाद का ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। डॉक्टर पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसे डॉक्टर पति के प्यार करने का तरीका पसंद नहीं है। आधी रात को वो इस तरह की डिमांड करता है, जिससे उसे शर्म आती है। विरोध करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। इसी वजह से वो मायके आ गई। इतना ही नहीं पीड़िता ने थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसकी बात को गंभीरता से सुनते हुए मामले के परिवार परामर्श केन्द्र भेजा दिया, जहां दोनों की काउंसलिंग की गई। 
विज्ञापन


 

आगरा निवासी एक डॉक्टर युवती की शादी तीन महीने पहले अलीगढ़ के डॉक्टर के साथ हुई थी। डॉक्टर पत्नी को पति के प्यार करने का तरीका पसंद नहीं था। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि डॉक्टर पति अश्लील वीडियो देखकर प्यार करता है। वीडियो के अनुरूप ही व्यवहार करना चाहता है। मना करने पर झगड़ा करता है। कई बार समझाने के बाद भी हरकतों से बाज नहीं आया। पति के इस कृत्य से उसे शर्म आती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इतना ही नहीं पति उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बनाना चाहता है। इस बात का विरोध करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वो गुस्से में मायके चली आई। शादी के तीन महीने बाद ही इस तरह रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा, ये सोचकर घरवाले भी परेशान हो गए। 
विज्ञापन

इसके बाद पति मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को आपबीती सुनाई। रिश्ता किसी तरह बच सके, इसलिए पुलिस ने दोनों को परिवार परामर्श केन्द्र भेज दिया। यहां काउंसल ने दोनों को एक साथ बैठाकर उनकी बातें सुनीं। दोनों को समझाकर समझौता करा दिया गया, जिसके बाद वे दोनों घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed