फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Merchants beaten to officials of commerce tax in agra

व्यापारियों ने वाणिज्य कर के अफसरों को बंधक बनाकर पीटा, हंगामा

Fri, 02 Nov 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 02 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Merchants beaten to officials of commerce tax in agra
जाम लगाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के बेलनगंज में शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग के दो अधिकारियों से व्यापारियों की नोकझोंक हो गई। गुस्साए व्यापारियों ने मार्केट बंद करके दोनों अधिकारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें बंधक बना लिया। 

विज्ञापन


इसके बाद बेलनगंज चौराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारी एसआईबी रेड की धमकी देकर वसूली कर रहे हैं। व्यापारियों ने वाणिज्य कर विभाग में भी शिकायत की है। 
विज्ञापन


दिवाली के त्योहार पर बेलनगंज के इलेक्ट्रानिक्स के प्रमुख मार्केट भागीरथ पैलेस में शुक्रवार को हंगामा खड़ा हो गया। व्यापारियों ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के दो अधिकारी कई दिन से चक्कर काट रहे थे। वह व्यापारियों को धमका रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में घेरकर पीटा

दोपहर करीब दो बजे दुकानदारों की नोकझोंक और कहासुनी हो गई। मामले के तूल पकड़ने पर व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों से धक्का मुक्की करने के बाद उन्हें मार्केट में घेरकर पिटाई लगा दी। इसके बाद बंधक बना लिया। 

घटना के विरोध में मार्केट की सभी दुकानें बंद करने के बाद व्यापारी बेलनगंज चौराहे पर पहुंच गए। यहां उन्होंने जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने बुझाने पर जाम खोल दिया। बाद में बंधक बनाए अधिकारियों को भी मुक्त कर दिया। 

इस संबंध आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रेक्टर्स एवं मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कालीचरन गुप्ता, प्रवीन यादव, प्रदीप अग्रवाल ने वाणिज्य कर अधिकारी खंड आठ को दिए ज्ञापन में कहा है कि दो अधिकारी इलेक्ट्रानिक्स व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। रोजाना धमकी देते हैं। कई दफा मार्केट में आ चुके थे। 

इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस संबंध विभागीय अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों को फोटोग्राफी को लेकर गलतफहमी हो गई है। विभागीय अधिकारी मार्केट में फोटो खींचने के बाद पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। इसे व्यापारी रेड समझ रहे हैं। बेलनगंज की घटना की जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed