फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MEMU trains from Agra to Jhansi and Delhi for Diwali

Agra News: दिवाली पर आगरा से झांसी-दिल्ली के लिए मेमू

Sat, 03 Oct 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
MEMU trains from Agra to Jhansi and Delhi for Diwali
आगरा। दिवाली पर आगरा से झांसी और दिल्ली के बीच यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा दी है। हजरत निजामुद्दीन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच 16 कोच की अनारक्षित मेमू फेस्टिवल स्पेशल तीन-तीन फेरे चलेगी। ट्रेन के आगरा कैंट और राजा की मंडी पर ठहराव से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि 04412 हजरत निजामुद्दीन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 5, 6 और 7 नवंबर को चलेगी। यह हजरत निजामुद्दीन से रात 7:25 बजे रवाना होकर रात 11:46 बजे राजा की मंडी और अगले दिन रात 12:18 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 5:30 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में 04411 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हजरत निजामुद्दीन 6, 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 बजे चलेगी। यह कैंट में दोपहर 12 बजे और राजा की मंडी 12:15 बजे पहुंचेगी। यहां से मथुरा, पलवल, फरीदाबाद होते हुए शाम 5:20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed