फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mega campaign to fill potholes on roads Survey of dilapidated roads has started

UP: सड़कों के गड्ढे भरने के लिए महाअभियान...जर्जर मार्गों का सर्वे हुआ शुरू, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

Tue, 26 Aug 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 09:59 AM IST
सार

बारिश के बाद जर्जर हुईं सड़कों की सर्वे शुरू कर दिया गया है। सड़कों के गड्ढे भरने के लिए महाअभियान शुरू होने जा रहा है। 10 करोड़ से इनकी मरम्मत कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Mega campaign to fill potholes on roads Survey of dilapidated roads has started
खराब सड़क

विस्तार

बारिश के चलते टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है। टूटी सड़काें का सर्वे अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही निगम ने करीब दस करोड़ रुपये की लागत से गड्ढों को भरने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत दो चरणों में सभी सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। पहले चरण में किन सड़कों को रखा जाए, इसके लिए मंथन शुरू हो गया है। सूत्रों का कहना है कि महापौर से चर्चा के बाद पहले चरण के काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बता दें, इस साल हुई भारी बारिश के बाद शहरभर में सड़कें टूटी पड़ी हैं। लोग लगातार निगम प्रशासन से लेकर स्थानीय पार्षदों व विधायकों से शिकायतें कर रहे थे, लेकिन अधिकारी बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि इस दौरान वीआईपी मूवमेंट और चुनिंदा लोगों के आने-जाने के रास्तों को जरूर, पॉट होल फिलिंग मशीन से भरा जाता रहा। अब बारिश के अंतिम पड़ाव पर पहुुंचने के साथ ही निगम प्रशासन से कदमताल शुरू की है। माना जा रहा है कि 15 सितंबर से सड़कों की मरम्मत शुरू हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को भेजी जा रही टूटी सड़कों की सूची 
मुख्य अभियंता सिविल बीएल गुप्ता ने बताया कि सर्वे पूरा कर टूटी सड़कों की सूची अधिकारियों को भेजी जा रही है। जल्द ही शहर को गड्ढा मुक्त करने के लिए टेंडर कराकर जीर्णोंद्धार प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने किया जर्जर सड़कों का सर्वे
फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में जर्जर हो चुकी सड़कों का सर्वे करने के लिए सोमवार को विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर चौधरी के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने दूरा, अरहेरा, सरसा, बाकंदा, अभैदोपुरा, बैमन, बसैरी चाहर, दयोरैठा समेत दर्जनों गांवों की टूटी हुई सड़कों का मौका मुआयना किया। फतेहपुर सीकरी विधानसभा से विधायक चौधरी बाबूलाल ने पीडब्ल्यूडी को सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए थे। रामेश्वर चौधरी ने बताया कि जल्द ही विधानसभा की सभी जर्जर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed