काशी विश्वनाथ और मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर भी बने भव्य, संत-धर्माचार्यों ने उठाई मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के वृंदावन में काशी विद्वत परिषद् शाखा ब्रजमंडल के बैनर तले सोमवार को सुदामा कुटी में संतों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महापुरुष हैं। इनके सानिध्य में सनातन धर्म सुरक्षित है।
महामंडलेश्वर चित प्रकाशानंद ने कहा कि काशी विश्वनाथ और मथुरा कृष्णजन्म भूमि के लिए भी विचार करना चाहिए। वहां भी दिव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। महामंडलेश्वर नवल गिरी ने कहा कि अभी भारत में मोदी-योगी की सरकार है। इन दोनों स्थानों पर मंदिर अब नहीं बने तो कभी नहीं बन सकेंगे। मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर की स्थापना शुभारंभ है, आगे सभी मंदिरों का भी संरक्षण होगा।
अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो 370 हटा सकते हैं, तीन तलाक कानून ओर राम मंदिर निर्माण की शुरुआत करा सकते हैं तो वे भारत के संपूर्ण मंदिर का संरक्षण अवश्य करेंगे। संजीव कृष्ण ठाकुर ने भी विचार रखे। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा कि अब बाबर और औरंगजेब का जमाना नहीं है, यह मोदी और योगी युग है। मुकुंद शर्मा, विश्वास शर्मा, श्यामसुंदर बृजवासी, रामशरण शर्मा, महेश भारद्वाज मौजूद रहे।