{"_id":"5ea9405a1165f464f37ed730","slug":"meet-at-agra-will-organizing-in-october-defeat-to-corona-virus-and-china","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मीट एट आगरा' से होगी 'ड्रैगन' को शिकस्त देने की तैयारी, चीन में पैठ जमाएगा 'देसी जूता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मीट एट आगरा' से होगी 'ड्रैगन' को शिकस्त देने की तैयारी, चीन में पैठ जमाएगा 'देसी जूता'
Wed, 29 Apr 2020 02:24 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Apr 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना और लॉकडाउन ने जूता कारोबारियों को ड्रैगन की चुनौती से पार पाने का अवसर मुहैया करा दिया है। चीन के प्रति विश्व के अन्य देशों में रोष जताया जा रहा है। इससे चीन के जूता कारोबार को भी नुकसान की आशंका है। आगरा के जूता कारोबारी खाली जगह को भरने के लिए तैयारी कर रहे हैं। ‘मीट एट आगरा’ इसी पर केंद्रित होगी।
जूता निर्यातकों की ओर से ‘मीट एट आगरा’ का 14 वां आयोजन अक्तूबर के अंत में होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में हर वर्ष की तरह फुटवियर, मशीनरी, कंपोनेंट की नई तकनीक देखने को मिलेंगी। हालांकि इस बार ये अलग होगा।
कोरोना और लॉकडाउन के कारण उद्योग की हालत ठीक नहीं है। उधर, चीन को भी कोरोना से फजीहत झेलनी पड़ रही है। चीन को संभावित नुकसान को उद्यमी अपने फायदे में बदलने की कोशिश करेंगे। मीट में नई कंपनियों को आमंत्रित करने की योजना है। ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेश लाने का प्रयास होगा।

आगरा ट्रेड सेंटर में होगा आयोजन
-पिछले साल करीब 20 हजार लोग आए थे प्रदर्शनी में।
-औसतन पांच हजार करोड़ रुपये का मिला था आर्डर।
भारत की कंपनियों का आकर्षण बढ़ेगा
मीट एट आगरा तक जूता उद्योग खुद को खड़ा करने की पूरी कोशिश करेगा। इस बार अच्छा मौका है। नई कंपनियां आमंत्रित की जाएंगी। चीन की हो रही किरकिरी के कारण भारत की कंपनियों का आकर्षण बढे़गा। -पूरन डावर, अध्यक्ष एफमैक
काम की रफ्तार बढ़ाई जाएगी
‘मीट एट आगरा’ में समय है। ऐसे में तैयार होने का वक्त भी है। उद्यमी पूरी तैयारी के साथ खड़ा होगा। काम की रफ्तार भी बढ़ाई जाएगी। ये कार्यक्रम अगले साल के विंटर सीजन के लिए होगा। -गोपाल गुप्ता, उपाध्यक्ष।