{"_id":"6a2dbf2806aecd94390351d5","slug":"medicines-worth-crores-found-in-sealed-warehousesmedicines-worth-crores-found-in-sealed-warehouses-agra-news-c-25-1-agr1036-1083588-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बंद गोदामों में मिली सैंपल की करोड़ों की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बंद गोदामों में मिली सैंपल की करोड़ों की दवाएं
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ रोशन जैकब फवारा स्थित दुकानों पर जांच करती हुईं। अम
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब की अगुवाई में औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा में शनिवार को दूसरे दिन भी 20 फर्मों और उनके गोदामों की जांच की। इनमें कई गोदामों से फिजिशियन सैंपल की दवाएं बरामद कीं। ये देश-विदेश की नामी कंपनियों की दवाएं हैं। दवाओं की सूची बनाने के साथ ही नमूने भी लिए जा रहे हैं। बरामद दवाओं की कीमत करोड़ों में है।
औषधि विभाग के 30 अधिकारियों की टीम ने फव्वारा के झूलेलाल बाजार, माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स, बोहरे रामगोपाल मार्केट, मुबारक महल, नवाबिया मार्केट, कम्मू टोला, जैन कॉम्प्लेक्स समेत अन्य बाजार में 20 फर्मों और उनके गोदामों पर शुक्रवार को छापा मारा था। इसमें 12 फर्में-गोदाम बंद मिले थे। इनकी जांच में सैंपल की दवाएं मिली थीं।
शनिवार की दोपहर टीम फिर जांच करने पहुंची। इनमें पांच गोदाम में सैंपल की दवाएं मिली हैं। इनमें मधुमेह, हृदय रोग, त्वचा रोग, पेट रोग समेत अन्य मर्ज की एंटीबायोटिक दवाएं, सिरप, टैबलेट और कैप्सूल मिले। कॉस्मेटिक सामान भी भारी मात्रा में बरामद हुआ। बरामद दवाओं की बाजार में कीमत करोड़ों रुपये की है। आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि फर्म का नाम-पता, बैच नंबर समेत अन्य जानकारी कर सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
सीसीटीवी कैमरे खंगाले, डीवीआर की जब्त
- एफएसडीए की आयुक्त पूरी जांच में साथ रहीं। बंद गोदाम-फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली है। बाजार, सड़क समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इसमें पुलिस की मदद भी ली जा रही है। इससे अवैध गोदामों पर आने-जाने वालों और दवाएं रखने वालों की गतिविधियों की जानकारी हो सकेगी।
-- -- -- -- -- -- --
कार्रवाई का डर, 80 फीसदी दुकानें बंद
औषधि विभाग के छापे के डर से बाजार की 80 फीसदी दुकानें बंद रहीं। दुकानदार अपने स्तर से अधिकारियों की गतिविधि और कार्रवाई की जानकारी करते रहे। दुकानें बंद होने से दवाएं खरीदने आने वाले भी भटकते रहे। टीम के अधिकारियों ने कई दुकानदारों को कॉल की लेकिन नंबर बंद मिले।