फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medicine department sealed shop of counterfeit medicine gang leader in Agra

Agra: नकली दवा बनाने वाले गिरोह का सरगना हिमाचल में गिरफ्तार, आगरा में दुकान सील, घर पर भी छापा

Wed, 23 Nov 2022 12:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 12:28 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में औषधि विभाग ने मंगलवार को नकली दवा बनाने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। सरगना मोहित बंसल आगरा के कमला नगर में रामकुंज कॉलोनी का रहने वाला है।

विज्ञापन
medicine department sealed shop of counterfeit medicine gang leader in Agra
मोहित बंसल की दुकान सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में आगरा के मोहित बंसल को गिरफ्तार किया गया है। मोहित बंसल नकली दवा बनाने वाले गिरोह के सरगना है। उसकी गिरफ्तारी के बाद औषधि विभाग ने आगरा के फव्वारा स्थित एमएच फार्मा को सील कर दिया। नकली दवाओं की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम को दुकान बंद मिली थी। मोहित के घर पर भी छापा मारकर जांच की गई।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय को नकली दवाओं के संबंध में शिकायत मिली थी। इसमें कहा गया था कि फव्वारा खिन्नी बाजार स्थित एमएच फार्मा पर नकली दवाओं की बिक्री की जाती है। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार के नेतृत्व में दो टीमें बनाईं गईं। औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार यादव की टीम फव्वारा पहुंची तो दुकान बंद मिली। आसपास के दुकानदारों से पूछने पर भी टीम को सही जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर दुकान सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया।

विज्ञापन

घर पर छापा, कमरों के ताला तोड़कर की जांच

सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा के नेतृत्व में मोहित बंसल के कमला नगर आवास पर छापा मारा। यहां घर की दूसरी मंजिल पर दो कमरों पर ताला लगा था। परिजन से ताले की चाबी मांगी तो उन्होंने मौजूद न होने की बात कही। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दोनों कमरों के ताले तोड़े गए। कमरों में दवाएं नहीं मिली हैं, कुछ रिकॉर्ड मिले हैं। इसका कहीं और गोदाम होने की भी आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्ष में पकड़े गए मामले

- वर्ष 2021: आवास विकास कॉलोनी निवासी सुधीर राजौरा, प्रदीप राजौर और मथुरा के सौरभ का एक्सपायर्ड दवाओं की रीपैकिंग का गोदाम पकड़ा।
- फव्वारा में गोदाम से एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन नकली मिले।
- वर्ष 2020: नशे की दवाओं की कालाबाजारी पकड़ी, कमला नगर निवासी विक्की अरोड़ा और कपिल अरोड़ा के दो गोदाम भी सील।
- कमला नगर निवासी पंकज गुप्ता का नकली, नशे की और सरकारी दवाओं की कालाबाजारी का गिरोह पकड़ा।
- गढ़ी भदौरिया में सर्जिकल सामान की चार मंजिला अवैध फैक्ट्री पकड़ी। इसका संचालक राजन अग्रवाल है।
- 2019 : निबोहरा में सात लाख रुपये की कीमत के नकली इंजेक्शन और एंटीबायोटिक दवाएं जब्त कीं। 
- पंजाब एसटीएफ ने 17 लाख रुपये के कफ सिरप जब्त किए। 
- राजस्थान पुलिस ने गर्भपात की नकली दवाओं की किट पकड़ीं। 
- शस्त्रीपुरम में दो घरों में बने अवैध गोदाम में 50 लाख रुपये की नकली दवाएं पकड़ीं।
- आवास विकास कॉलोनी निवासी राजौरा बंधु की नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई।

विभागीय सांठगांठ से नकली दवाएं बेचने का आरोप

जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि नकली, नशे की दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। इस पर भी विभाग के अधिकारी इस गिरोह को पकड़ नहीं पा रहे। इसमें विभागीय सांठगांठ है। इससे दवाओं का सही तरीके से कारोबार करने वाले भी प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed