फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medical officer's son dengue patient in agra

चिकित्सा अधिकारी के बेटे को डेंगू, प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

Tue, 09 Oct 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 09 Oct 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
medical officer's son dengue patient in agra
डेंगू
आगरा के जिला अस्पताल के एक चिकित्साधिकारी के 25 साल के बेटे को डेंगू हुआ है। इसका इलाज दीवानी चौराहा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। अब इसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


चिकित्साधिकारी का बेटा नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। नोएडा में ही इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने बेटे को आगरा बुला लिया। यहां प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


जांच कराई तो प्लेटलेट्स 35 हजार रह गई थी। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है। प्लेटलेट्स भी बढ़ रही हैं। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब हालत में सुधार है। प्लेटलेट्स 40 हजार के पार पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार डेंगू के मरीज और मिले

एसएन मेडिकल कॉलेज में चार मरीजों को और डेंगू मिला है। इसमें से दो मरीजों को भर्ती कर लिया गया है। इस तरह से डेंगू वार्ड में अब सात मरीज भर्ती हैं। सोमवार को सात मरीजों में डेंगू के लक्षण को देखते हुए जांच के लिए नमूने लिए थे। इनमें से दो की हालत खराब देखते हुए भर्ती कर लिया था। रिपोर्ट में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें से दो मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed