फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayor... feel our pain not with your party affiliation, but with your heart.

Agra News: महापौर जी...दल से नहीं, दिल से महसूस कीजिए हमारा दर्द

Sat, 27 Jun 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mayor... feel our pain not with your party affiliation, but with your heart.
जगदीशपुरा का भीमनगर, सुनीता और अजय
आगरा। महापौर जी...दल से नहीं बल्कि अपने दिल से हमारा दर्द महसूस कीजिए। हम कांग्रेस के नहीं, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता हैं और पूर्व शहर अध्यक्ष भानु महाजन ने सक्रिय सदस्य बनाया था। कांग्रेस या अन्य दल के भी होते तो क्या पानी, सीवर, सफाई और सड़क के विकास कार्य नहीं कराएंगी।
विज्ञापन

भीमनगर के लोगों ने यह पीड़ा महापौर हेमलता दिवाकर के उस बयान के बाद बयां की है, जिसमें उन्होंने भीमनगर के लोगों की ओर से जनप्रतिनिधियों की तेरहवीं करने के बाद आयोजक विशेष राठौर को कांग्रेसी बताया था। विशेष राठौर और भीमनगर के लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया, जिसमें पीने का पानी नहीं, चलने के लिए सड़क नहीं और सीवर उफान मारने से घर और गलियों में मुश्किलों को बताया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जगदीशपुरा के भीमनगर में मेयर हेमलता दिवाकर चुनाव से पहले वोट मांगने के लिए गई थीं। उसके बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को लगता है कि तेरहवीं का आयोजन करके गलत किया है तो वह ऐसा काम करके दिखाएं कि वह जिंदा हैं और लोगों के काम आ सकती हैं। चुनाव में वोट मांगने के बाद वह एक बार जो गईं तो लौटकर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी सिर से निकला, तब की तेरहवीं
- प्रभु टॉकीज की ओर जाने वाला नाला खुला पड़ा है। इसमें कई बार बच्चे गिर चुके हैं। कच्चा नाला होने से घरों में सीलन आ गई है। ऐसे में पानी सिर से निकला, तब जाकर तेरहवीं की। - अजय, क्षेत्रीय निवासी

- भीमनगर-नगला बेर रोड जर्जर है। उसमें जगह-जगह गड्ढे हैं। वर्ष 2019 में डाली सीवर चोक है, जो उफन रही है। दुर्गंध से घर में रहना मुमकिन नहीं। खोदकर छोड़ दी गई है। - सुनीता निमेष, क्षेत्रीय निवासी

- 15 दिन से पानी नहीं आ रहा, जब सप्लाई होता भी है तो काला, गंदा और बदबूदार, जो किसी काम का नहीं। सबमर्सिबल से पानी लाने में पूरा परिवार जुटता है। - कुसुम, क्षेत्रीय निवासी


- मैं वर्ष 2019 से भाजपा का सक्रिय सदस्य हूं। किसी अन्य दल का भी होता तो क्या सड़क, सीवर, पानी और सफाई का हकदार नहीं। मेयर, विधायक और पार्षद यहां कितनी बार आए, यही बता दें। - विशेष राठौर, स्थानीय निवासी
-----------

जगदीशपुरा का भीमनगर, सुनीता और अजय

जगदीशपुरा का भीमनगर, सुनीता और अजय

जगदीशपुरा का भीमनगर, सुनीता और अजय

जगदीशपुरा का भीमनगर, सुनीता और अजय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed