फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayawati Big Change in Bsp District President Removed in Braj

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मायावती की बड़ी कार्रवाई, सुनील चित्तौड़ को हटाया

Mon, 03 Jun 2019 11:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mayawati Big Change in Bsp District President Removed in Braj
मायावती
लोकसभा चुनाव में गठबंधन की करारी हार के दस दिनों बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समीक्षा की तो आगरा के जोन कोऑर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष को हटा दिया।
विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़-बरेली मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील कुमार चित्तौड़ और जिलाध्यक्ष रवींद्र पारस को हटा दिया गया। बसपा के नए जिलाध्यक्ष अब विक्रम सिंह होंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सभी जोन कोऑर्डिनेटर की बैठक में सभी से हार के कारणों को जाना गया। बसपा अध्यक्ष मायावती ने आगरा मंडल में हार पर गहरी नाराजगी जताई। पार्टी आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर उम्मीदें लगाए हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mayawati Big Change in Bsp District President Removed in Braj
Sunil Chittor
इसके बाद उन्होंने आगरा अलीगढ़ बरेली के मंडल प्रभारी रहे सुनील कुमार चित्तौड़ को यहां से हटाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवीपाटन, बस्ती, फैजाबाद और गोरखपुर मंडल को मिलाकर बनाए गए जोन की जिम्मेदारी सौंप दी। उनके साथ जिलाध्यक्ष रवींद्र पारस को भी हटाया गया। 

पारस की जगह विक्रम सिंह नए जिलाध्यक्ष बनाए गए। टेढ़ी बगिया निवासी विक्रम सिंह इससे पहले जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारी का काम देख चुके हैं।

जिलाध्यक्ष रहे रवींद्र पारस को आगरा मथुरा का मंडल इंचार्ज बनाया गया है। उनके साथ देवी सिंह, सत्य प्रकाश भी मथुरा, आगरा का कार्य देखेंगे। संतोष आनंद को मैनपुरी का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed