फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Matrishakti chimed in to make Mohanpur a block

मोहनपुर को ब्लॉक बनाए जाने के लिए मातृशक्ति ने भरी हुंकार

Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Matrishakti chimed in to make Mohanpur a block
कासगंज के मोहनपुर को ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर को ब्लॉक बनाए जाने की मांग को लेकर संचालित हो रहे मिशन मोहनपुर सत्याग्रह में मंगलवार को महिलाओं ने हिस्सेदारी की। महिलाएं एकत्रित होकर महिला शक्ति की एकजुटता का परिचय देते हुए रामलीला मैदान में पहुंची और धरना दिया।
विज्ञापन

धरना दे रहीं किरण देवी ने कहा कि मोहनपुर जनपद की सबसे पुरानी नगर पंचायत है। यहां जन सुविधाओं का अभाव है। मोहनपुर नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की स्थिति अच्छी नहीं है। लोगों को यहां सड़क, सुरक्षा, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता है। मीनू शर्मा ने कहा कि सभी मानक पूरे होने के बावजूद भी राज्य सरकार के स्तर से मोहनपुर को विकास बनाए जाने की घोषणा न करना मोहनपुर के प्रति उपेक्षा का भाव रखने जैसा है।
विज्ञापन

मिशन मोहनपुर के संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि हमारा आंदोलन पूरी तरह से अनुशासित और संगठित है और हम गांधीवादी तरीके से अपने अभियान का संचालन कर रहे हैं। बुधवार को इस अभियान में व्यापारी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान ब्रह्मा देवी, उमा देवी, मुन्नी देवी, प्रीति शर्मा, काजल शर्मा, सुनीता देवी, अनीता गुप्ता, ममता गुप्ता, भगवान देवी पूर्व चेयरमैन रीमा देवी गुप्ता, सुधा गुप्ता, शशि गुप्ता, रिया शर्मा, नीता यादव, नसरीन बेगम, नीरज देवी, कुसुम देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed