फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Youth furious over Corona not being investigated, police pacified

मथुरा: कोरोना की जांच न होने पर भड़के युवा, पुलिस ने किया शांत

Wed, 24 Feb 2021 07:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Youth furious over Corona not being investigated, police pacified
कोसीकलां (मथुरा)। सेना भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए कोरोना की जांच रिपोर्ट अनिवार्य करने के बाद बुधवार को सीएचसी पर जांच करवाने को लेकर सैकड़ों की संख्या में युवा पहुंच गए। जांच न होने पर युवाओं ने हंगामा काटा, पुलिस ने युवाओं को समझाकर शांत किया। युवाओं ने जांच के नाम पर तीन-चार सौ रुपये लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आगरा में सेना भर्ती रैली शुरू हो गई है, जिसमें शामिल होने के लिए क्षेत्र के युवा भी जा रहे हैं। इस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं से शैक्षिक प्रमाणपत्र व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ कोरोना की जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है। इसके चलते बुधवार को सुबह से ही सीएचसी की ओपीडी के पर्चा काउंटर पर युवाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। 165 युवाओं की जांच सीएचसी पर की गई, इसके बाद किट समाप्त हो गई। यह सुनकर भर्ती में शामिल होने वाले सैकड़ों युवाओं को झटका लगा।
विज्ञापन

युवा शेरपाल, चंदर सिंह, विजय कुमार, दिनेश कुमार, जगत सिंह, मनोज कुमार, अजय सिंह, दीवान सिंह, रामकुमार, हजारी सिंह, सूरज जादौन, राजाराम, करण सिंह, कमल किशोर का कहना था कि केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी पर्चा बनाने से लेकर कोविड टेस्ट करने तक तीन-चार सौ रुपये की वसूली कर रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने युवाओं की वसूली के आरोपों को गलत बताया। कहा कि पर्चा बनाने पर कुछ युवाओं के पैसे खुले न होने पर रह गए होंगे। बृहस्पतिवार को जांच की जाएगी। युवकों की जांच कर सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed