फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Union Minister of State for Cooperation planted a broom in Vrindavan

मथुरा: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने वृंदावन में लगाई झाड़ू

Sat, 02 Oct 2021 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Union Minister of State for Cooperation planted a broom in Vrindavan
गांधी जयंती के अवसर पर वीआईपी रोड पर राज्यमंत्री बीएल वर्मा द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा के स्वच्छता अभियान में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने झाड़ूू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनोपरांत नगर के वीआईपी मार्ग पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ूू लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के सिद्धांतों व आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में गांधी जयंती पर पूरे देश को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन का जो संदेश दिया है। उसे आगे बढ़ाना हर भारतीय का कर्तव्य है। कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के जिला मीडिया अधिकारी नवीन चौधरी एडवोकेट ने मंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जनसंघ व भाजपा के संस्थापक नेताओं में प्रसिद्ध मगनलाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश ओबीसी आयोग के सदस्य घनश्याम लोधी, भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पंडित उदयन शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, सरोज वर्मा, वंदना अरोरा, महिमा अरोरा, आरतीपाल, किरण द्विवेदी, पवन शर्मा, शिवा निषाद, आदित्य शर्मा, विनोद जायसवाल, ऋषभदेव पांडेय, आकाश चौधरी, प्रियव्रत शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed