फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura three teenager died in road accident

मथुरा में ट्रैक्टर की चपेट में आकर 3 किशोरों की मौत, ग्रामीणों ने पुलिस से शव छीने

Fri, 23 Mar 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टैंटीगांव/मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टैंटीगांव/मांट (मथुरा) Updated Fri, 23 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
mathura three teenager died in road accident
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बृहस्पतिवार की सुबह को नौहझील-सुरीर मार्ग पर गांव मीरपुर के पास बाइक सवार तीन किशोरों की आलू लदे ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। 
विज्ञापन


तीनों अपनी बहनों को कालेज छोड़ने के बाद मेला देखकर लौट रहे थे। उनकी मौत से भड़के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिए शवों को पुलिस से छीन लिया और सुरीर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। 

बाइक सवार आकाश (14) पुत्र महेश कुमार, रतेंद्र कुमार (15) उर्फ रामू पुत्र राजेंद्र निवासी लोहई और सुरीर के नगलागढ़ निवासी मदन (16) पुत्र राजेंद्र सुबह को करीब छह बजे अपनी बहनों को नौहझील के गांव बाघर्रा के डिग्री कालेज में परीक्षा दिलाने ले गए थे। 
विज्ञापन

mathura three teenager died in road accident
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बहनों को कालेज में छोड़ा और तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर कोतवाली सुरीर के गांव मीरपुर में लगे मेले को देखने पहुंच गए। मेला देखकर करीब नौ बजे तीनों वापस नौहझील के लिए लौट रहे थे। 

तीनों किशोर जब नौहझील-सुरीर मार्ग पर मीरपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली किसी वाहन को ओवरटेक करने के फेर में बेकाबू हो गई और सामने से आ रही बाइक पर चढ़ गई। 

इस हादसे में बाइक चला रहे आकाश और रतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मदन ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ ल्दिया। हादसे की खबर पर मांट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। 

कर दिया हंगामा

mathura three teenager died in road accident
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर ट्रैक्टर को छोड़ने का आरोप लगा। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया था। ग्रामीणों ने पुलिस से तीनों के शव छीन लिए। पुलिस और ग्रामीणों के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। 

ग्रामीणों ने तीनों किशोरों के शव पुलिस से छीन लिए और सुरीर के गांव सिकंदरपुर तिराहे पर जाकर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम से निकलने की कोशिश कर रहे लोग भी भीड़ के गुस्से का शिकार हुए। मौके पर पहुंचे सीओ मांट विजय शंकर मिश्र और एसडीएम वरुण पांडेय के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed