फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Ssp Suspended Sub Inspector For Beat Driver On Road

मथुरा में सड़क पर खाकी की खुलेआम दबंगई, एसएसपी ने निलंबित किया दरोगा

Thu, 19 Mar 2020 01:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Mar 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Mathura Ssp Suspended Sub Inspector For Beat Driver On Road
ड्राइवर को पीटते दरोगा मोहित कुमार - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
खाकी ने सड़क पर खुली गुंडई दिखाई तो एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई की है। मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद का है। मथुरा के सोंख थाना क्षेत्र में विगत बुधवार रात एक चालक ने गाड़ी को बीच सड़क पर रोक दिया था। इसके बाद चौकी पर तैनात एसआई मोहित कुमार का गुस्सा चालक पर उतरा था। 
विज्ञापन


मोहित कुमार ने चालक को गाड़ी से खींच लिया और बीच सड़क पर बेरहमी से मारा। दारोगा द्वारा हुई मारपीट की इस घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ये वीडियो एसएसपी मथुरा तक पहुंचा। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने इस मामले को गभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि टाटा 1109 कैंटर के चालक ने कस्बा सौख में अपनी गाड़ी को सड़क पर खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर चौकी सौख पर तैनात एसआई मोहित कुमार ने चालक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी गोवर्धन से कराई गई।

जांच में बात सही पाई जाने पर कार्रवाई करते हुए मोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर खाकी पर कई सवाल उठना शुरू हो गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed