फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Sri Krishna Janmabhoomi Case: temple party given proposal of compromise to the parties of Shahi Idgah Masjid

श्रीकृष्ण जन्मभूमि: ठाकुर केशवदेव पक्ष ने शाही ईदगाह मस्जिद के पक्षकारों को दिया समझौते का प्रस्ताव

Wed, 23 Jun 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jun 2021 12:04 AM IST
सार

ठाकुर केशवदेव के पक्ष ने आह्वान किया है कि गंगा-जमुनी संस्कृति को कायम रखने के लिए ईदगाह मस्जिद के पदाधिकारियों को प्रस्ताव मान लेना चाहिए। इससे प्रकरण शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ सके। 

विज्ञापन
Mathura Sri Krishna Janmabhoomi Case: temple party given proposal of compromise to the parties of Shahi Idgah Masjid
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और पास में स्थित शाही ईदगाह मस्जिद, मथुरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में ठाकुर केशवदेव के पक्ष ने अदालत के माध्यम से शाही ईदगाह मस्जिद के पक्षकारों को केस को सहमति से निपटाने के लिए ब्रज चौरासी कोस के बाहर डेढ़ गुना जमीन दिए जाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें वादी पक्ष द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के इतिहास का जिक्र भी किया गया है।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने ठाकुर केशवदेव को वादी बनाकर अदालत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित कटरा केशवदेव की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा किया है। इस मामले में शाही ईदगाह मस्जिद व उससे संबंधित सचिव आदि को पार्टी बनाया गया था। इस मामले में सुनवाई चल रही है। 
विज्ञापन


पांच जुलाई को होनी है सुनवाई
सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पांच जुलाई को मामले की सुनवाई होनी है। सुनवाई से पूर्व वादी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, राजेंद्र माहेश्वरी ने मंगलवार को अदालत में प्रतिवादीगण इंतजामिया कमेटी व अन्य को प्रस्ताव दिया कि प्रतिवादी पक्ष व्यर्थ का दावा छोड़कर ब्रज क्षेत्र के चौरासी कोस के बाहर मस्जिद के लिए डेढ़ गुना जमीन ले लें। इससे मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- श्रीकृष्ण जन्मभूमि: तीन बार टूटा और चार बार बनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर, यह है इतिहास

इस संबंध में वादी अधिवक्ताओं ने बताया कि उन्होंने प्रस्ताव में यह भी बताया है कि किस प्रकार से ठाकुर केशवदेव के भव्य मंदिर के तुड़वाकर मुगल शासक औरंगजेब ने न केवल उसके स्थान पर पत्थरों का प्रयोग कर मस्जिद बनवाई बल्कि मूर्ति को भी आगरा स्थित मस्जिद की सीढ़ियों में दबाकर रखा गया है। इस संबंध में समय-समय पर इतिहासकारों ने वर्णन भी किया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed