फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Religious rituals, sankirtan and hymns performed on Ram Navami

मथुरा: रामनवमी पर हुए धार्मिक अनुष्ठान, संकीर्तन और भजनों पर झूमे भक्त

Wed, 21 Apr 2021 07:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Religious rituals, sankirtan and hymns performed on Ram Navami
मथुरा। राम नवमी के अवसर पर वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में ठाकुरजी का अभिषेक करते मंदिर के सेवायत? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। रामनवमी का त्योहार वृंदावन में धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिर और आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। संकीर्तन और भजनों पर भक्त झूम उठे। इस दौरान संतों ने इस पावन पर्व की व्याख्या की। इस दौरान इस्कॉन सहित विभिन्न मंदिर और आश्रम प्रबंधन कोविड को लेकर लापरवाह नजर आए। प्रबंधन के साथ भक्तों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रति यह लापरवाही साफ दिखाई दी।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीबांकेबिहारी की नगरी में भगवान श्रीराम और देवी मां का पूजन विधिविधान पूर्वक किया गया। इसके लिए विभिन्न आयोजन किए गए। इस्कॉन में मंगला और शृंगार के बाद दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का अभिषेक किया गया। इस दौरान संकीर्तन में देश-विदेश के भक्त आनंदित हो उठे। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रति मौजूद लोग बेपरवाह दिखाई दिए। यही स्थिति ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर में भी नजर आई। यहां बधाई गायन से जुड़े कलाकार मास्क नहीं पहने थे। यहां श्रीराम का दिव्य जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रात:काल ठाकुरजी का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अभिषेक व पूजन-अर्चन किया गया। दोपहर 12 बजे आरती की गई। तत्पश्चात संगीतमय बधाई गायन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अखिल भारतीय श्रीराम मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी व संयोजक कुंजलता चतुर्वेदी ने महत्व बताया। संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया। सुनरख रोड स्थित भक्ति वेदांत मंदिर में रामनवमी पर बधाई गायन में डॉ. राम कमल वेदांती महाराज ही नहीं भक्त भी मास्क लगाना भूल गए। भगवान राम जन्म की बधाई में जमकर झूमे। हालांकि यहां भक्तों की संख्या सीमित थी, लेकिन वे भी कोविड की चिंताओं को लेकर गंभीर नहीं थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। महाराजश्री ने कोविड के विनाश की कामना भगवान श्रीराम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा भी वृंदावन के विभिन्न मंदिर और आश्रमों में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई, लेकिन कोविड के प्रति सजगता का हाल लगभग एक जैसा रहा। इस्कॉन के पीआरओ रविलोचन दास का कहना है कि कोविड के नियमों का पालन मंदिर में कड़ाई से किया जा रहा है।
कोविड के नियमों का सभी को पालन करना है। इसमें मंदिर प्रबंधन को कोई छूट नहीं है। मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना ही होगा, अन्यथा
प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ेगी।
- नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed