फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police Solve Mystery Cousins Killed Teenager Crime News

खुलासाः चचेरे भाईयों ने किशोर को उतारा था मौत के घाट, लाश के पास बैठकर पी थी शराब

Wed, 04 Mar 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Mar 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mathura Police Solve Mystery Cousins Killed Teenager Crime News
demo pic
मथुरा में शेरगढ़ पुलिस ने लापता किशोर की हत्या का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को पकड़ा है। चचेरे भाइयों ने अवैध संबंधों के शक में किशोर की गला घोंटने के बाद उसे रेतकर हत्या की थी। उसके बाद शव को जैंत गांव के नजदीक देवी आटस में सरसों के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के गढ़ी भीमा निवासी अमीचंद का बेटा रोशन(16) 11 फरवरी को घर से निकला था फिर वापस नहीं लौटा। पिता ने 13 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 29 फरवरी को कपड़ों से परिजनों ने रोशन के रूप में उस शव की शिनाख्त की, जो कि 25 फरवरी को जैंत के देवी आटस में कालीचरण के खेत में मिला था। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने शेरगढ़ पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने रोशन की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी चचेरे भाई विक्रम सिंह और वीपी सिंह निवासी गांव गढ़ी भीमा(शेरगढ़) है। दोनों ने अवैध संबंधों के शक में किशोर की हत्या कर दी थी। पहले गला घोंटा गया और फिर चाकू से गला रेता भी गया। किशोर की हत्या 11 फरवरी को ही करने के बाद सरसों के खेत में शव को फेंक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के शव के पास हत्यारोपियों ने पी थी शराब
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी भाई किशार को घुमाने के बहाने लेकर आए थे। उसके बाद सरसों के खेत में हत्या करके के बाद शव के पास हत्यारोपी चचेरे भाइयों ने शराब पी थी। पुलिस ने शव के पास एक क्वार्टर, दो गिलास, नमकीन के पाउच और पानी की बोतल बरामद की थी। चचेरे भाई की पत्नी के घर से एक दो बार विक्रम ने किशोर को निकलते देखा। इसी शक में उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed