{"_id":"604528428ebc3e59274e03e5","slug":"mathura-police-examining-the-devotees-of-shribankebihari-ji-vrindavan-news-agr48362698","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीबांकेबिहारी जी के भक्तों की परीक्षा ले रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीबांकेबिहारी जी के भक्तों की परीक्षा ले रही पुलिस
विज्ञापन
वृंदावन नगर निगम चौराहा एवं अंबेडकर पार्क के पास जाम में फंसे वाहन
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। श्री बांकेबिहारी की नगरी में ठाकुरजी के साथ संतों के दर्शन को आ रहे भक्तों की परीक्षा इन दिनों पुलिस ले रही है। वाहनों को वृंदावन के एंट्री प्वाइंट पर रोका जा रहा है, इसके बावजूद वृंदावन में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। रविवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। भक्त दूर से पैदल या फिर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी का शिकार होते हुए अपने आराध्य तक पहुंच रहे हैं।
वृंदावन में कुंभ आरंभ होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर कई प्रयोग किए हैं। दो बार यातायात का प्लान भी बदला है। इसके बाद भी वृंदावन में जाम की स्थितियां निरंतर बनी हुई हैं। यह सही है कि इन दिनों आम दिनों से कहीं ज्यादा भक्त श्रीधाम वृंदावन पहुंच रहे हैं, जो जाम का कारण बने हुए हैं। रविवार को भी चुंगी चौराहा, आंबेडकर पार्क पर जान की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि वृंदावन में चौराहों से ज्यादा मारामारी गलियों में देखने को मिली है। कहीं भी एकल मार्ग की व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो रही है।
इधर, यातायात पुलिस ने बाहरी वाहनों को वृंदावन के एंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिया है। इन स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारे लगी हुई हैं। इसका भरपूर लाभ ई-रिक्शा चालक उठा रहे हैं। श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। वृद्ध और बच्चे भी परेशान हैं। तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रज मंडल महामंत्री अमित भारद्वाज ने वृंदावन में नई यातायात व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। सीओ सदर रमेश तिवारी का कहना है कि कुंभ व दर्शनार्थियों को देखते हुए यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री पाइंट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
शनिवार के बाद रविवार को भी श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर से जुड़ी गलियों में भक्त की लंबी कतारें लग गईं।
इन दिनों कुंभ के चलते श्रीबांकेबिहारी के साथ संतों के दर्शन की लालसा लेकर प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में भक्त वृंदावन आ रहे हैं। इसमें शनिवार और रविवार को स्थिति निरंतर गंभीर हो रही है। यही हाल सात मार्च को वृंदावन में देखने को मिला। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। इससे मंदिर परिसर भी खचाखच भरा रहा। लोग दर्शन के लिए परेशान रहे।