{"_id":"60dc83948ebc3e6c6c02c97b","slug":"mathura-mp-hema-malini-reviews-irrigation-projects-vrindavan-news-agr497917360","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सांसद हेमामालिनी ने की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सांसद हेमामालिनी ने की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। सांसद हेमामालिनी ने बुधवार को जनपद में क्रियान्वित हो रहीं सिंचाई परियोजनाओं की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान सिंचाई अधिकारियों ने सांसद के समक्ष क्रियान्वित योजनाओं के साथ प्रस्तावित परियोजनाओं की भी जानकारी दी।
सांसद ने किसानों के खेत को हर हाल में सिंचाई का पानी टेल तक पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि अगले जनपदीय भ्रमण में वह सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगी। वृंदावन स्थित ओमैक्स सिटी में अपने आवास पर सिंचाई अधिकारियों का परिचय जानने के बाद जनपद में क्रियान्वित, पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के साथ प्रस्तावित प्लान की भी जानकारी ली।
इस दौरान सांसद को मांट ब्रांच गंग नहर के 13 करोड़ की लागत से होने वाले रेस्टोरेशन प्लान, अपर आगरा कैनाल में ओखला बैराज के बाद गंदे पानी की समस्या से अवगत कराया गया। सांसद ने पुल निर्माण की भी जानकारी ली। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने में अवधि और गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए। नहर, रजबहा की सफाई ठीक से हो। वे खुद सिंचाई परियोजनाओं का आगामी जनपदीय भ्रमण के दौरान निरीक्षण करेंगी। बैठक में अधीक्षण अभियंताओं के साथ अपर आगरा कैनाल, मांट ब्रांट गंग नहर और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता शामिल रहे।