फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Land handed over to Braj Teerth Vikas Parishad for Annapurna Bhawan

मथुरा: अन्नपूर्णा भवन के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद को सौंपी जमीन

Mon, 14 Jun 2021 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Land handed over to Braj Teerth Vikas Parishad for Annapurna Bhawan
वृंदावन (मथुरा)। भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में भक्तों की भोजन व्यवस्था के लिए तैयार हो रहे अन्नपूर्णा भवन की जमीन मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद को सौंप दी है। 2145 वर्ग मीटर के इस प्लाट का उपयोग ब्रज तीर्थ विकास परिषद सिर्फ अन्नपूर्णा के उद्देश्य से ही कर सकेगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी ने पिछली बोर्ड बैठक के दौरान मार्च में वृंदावन-मथुरा मार्ग स्थित जयपुर मंदिर के सामने 2145 वर्ग मीटर जमीन ब्रज तीर्थ विकास परिषद को दिए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया था। अब इस जमीन को ब्रज तीर्थ विकास परिषद को दिए जाने का अनुबंध भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुताबिक इस जमीन का उपयोग सिर्फ अन्नपूर्णा के उद्देश्य से ही होगा। इसका अन्य किसी प्रकार का उपयोग ब्रज तीर्थ विकास परिषद नहीं करेगा।
कान्हा के भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था
इस जमीन पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से अन्नपूर्णा भवन बनाने जा रहा है। इस भवन में कान्हा के भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। यह भोजन फ्री होगा या फिर शुल्क तय किया जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने बरसाना में इसी तरह बनाए गए भवन के संचालन के साथ ही भोजन की थाली की कीमत तय कर दी है। इसका संचालन एनजीओ को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed