{"_id":"601151c5049b080bd367442f","slug":"mathura-iti-scholarship-scam-investigation-update-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: 71 आईटीआई संस्थानों के आवेदनों की जांच कर रहा समाज कल्याण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: 71 आईटीआई संस्थानों के आवेदनों की जांच कर रहा समाज कल्याण विभाग
Thu, 28 Jan 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में शासन द्वारा डिफॉल्टर पाए गए 71 आईटीआई शिक्षण संस्थानों के छात्रवृत्ति फार्मों की जांच समाज कल्याण विभाग द्वारा की जा रही है। इसके बाद शासन के निर्देश के अनुसार निस्तारण किया जाएगा । अभी तक शासन ने इन विद्यालयों को ब्लैक लिस्ट नहीं किया है जबकि सभी शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ समाज कल्याण विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाले में फर्जीवाड़ा कर छात्रवृत्ति पाने वाले 71 आईटीआई शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ शासन द्वारा एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इन शिक्षण संस्थाओं द्वारा हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई। हाईकोर्ट ने रिट का निस्तारण करते हुए फिलहाल आईटीआई कॉलेजों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई रोकने के आदेश दिए हैं। शासन द्वारा इस संबंध में 8 फरवरी तक अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखा जाएगा। उधर, सभी शिक्षण संस्थाओं द्वारा पूर्व की भांति छात्रवृत्ति पाने के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग द्वारा इन सभी कॉलेजों की छात्रवृत्ति संबंधी फार्मों की जांच की जा रही है। जांच के बाद शासन के निर्देशों के अनुसार ही इन विद्यालयों की छात्रवृत्ति के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि अभी हम इन शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति फार्म की जांच कर रहे हैं। इसके बाद ही शासन से निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- छात्रवृत्ति घोटाला: समाज कल्याण विभाग ने मथुरा के 68 आईटीआई संचालकों को किया तलब
नौ शिक्षण संस्थाओं के नाम भी एफआईआर में हुए शामिल
समाज कल्याण विभाग द्वारा शुरुआत में शासन के निर्देश पर 62 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 23 जनवरी को समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता द्वारा शासन के निर्देश के बाद 9 और आईटीआई शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ तहरीर दी गई थी। थाना सदर बाजार पुलिस ने इन सभी के नाम एफआईआर में शामिल कर लिए।