{"_id":"5a6189004f1c1b7c268b5248","slug":"mathura-girl-become-actor-in-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी पहचान मेरी लाडलीः मथुरा की बेटी ने छोड़ी मायानगरी में अपनी छाप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी पहचान मेरी लाडलीः मथुरा की बेटी ने छोड़ी मायानगरी में अपनी छाप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
मां के साथ अारती
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी वृंदावन जैसे छोटे नगर से मुंबई जैसे बड़े शहर में धाक जमाना इतना आसान नहीं था। फिर भी ब्रज की बेटी ने बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए कई फिल्मों, टीवी सीरियल एवं विज्ञापनों में अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन किया।
हम बात कर रहे हैं वृंदावन के दावानल कुंड क्षेत्र निवासी अनीता क्षेत्रपाल की बेटी आरती क्षेत्रपाल की। आरती ने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2015 में फिल्म ‘मुस्कारहटें’ से की थी। इसके बाद आरती ने छोटे परदे के स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘एयरलाइंस’ में अभिनय किया।
मां अनीता क्षेत्रपाल के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाकर मायानगरी पहुंची आरती ने 2017 में यूनीसेफ की वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की जागरुकता डॉक्यूमेंट्री फिल्म में बॉलीवुड के कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। आरती अब तक 46 टीवी विज्ञापनों में अभिनय कर चुकी हैं।
विज्ञापन
मां अनीता क्षेत्रपाल ने बताया कि आरती की दूसरी नई फिल्म ‘माई बर्थ डे सांग’ 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। मशहूर फिल्म निर्माता समीर सोनी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आरती अभिनेता संजय सूरी के साथ अभिनय करती दिखेंगी।