{"_id":"6071eb918ebc3ee64a356d3d","slug":"mathura-fir-registered-against-saint-yuvraj-for-inciting-religious-sentiments-vrindavan-news-agr488073640","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: धार्मिक भावनाएं भड़काने पर संत युवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: धार्मिक भावनाएं भड़काने पर संत युवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। हिंदू देवी देवताओं व नरसिंहानंद सरस्वती महाराज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में संत युवराज के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारतीय जन जागरूक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शेरगढ़ के गांव रान्धेरा निवासी संत युवराज धार्मिक भावनाएं भड़काने एवं हिंदू देवी-देवताओं पर अमर्यादित व अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में फंस गए हैं। गौरतलब है कि संत युवराज ने कुछ दिनों पूर्व एक वीडियो जारी कर देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बचाए रखने तथा लोगों से हिंदू मुस्लिम एकता के साथ रहने की अपील की थी। लेकिन उन्होंने देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी और नरसिंहानंद सरस्वती महाराज के खिलाफ अभद्र भाषा का भी प्रयोग करने से हिंदू धर्मावलंबियों में रोष फैल गया।
मामले में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री वृंदावन निवासी प्रमेंद्र गोस्वामी, भुवनेश रावत, सचिन अग्रवाल, अनिल चौहान, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष विष्णु ठाकुर, रवि ठाकुर, योगी ठाकुर, अभिषेक चतुर्वेदी, मनीष बघेल, वैभव भारद्वाज, सुबोध शर्मा, अमित शर्मा, दिनेश लवकुश दुबे, विनय त्रिपाठी आदि कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने संत युवराज के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने संत युवराज के खिलाफ धारा 295 ए 504 में रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।