फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Dwarkadhish temple dharshan timing

मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर में अब भक्त कर सकेंगे आठों झांकियों के दर्शन, नई व्यवस्था लागू

Mon, 23 Aug 2021 11:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Aug 2021 11:42 AM IST
सार

सोमवार से चार झांकी सुबह मंगला शृंगार, ग्वाल और राजभोग व चार झांकी शाम को होंगी, जिसमें उत्थापन, भोग, संध्या आरती और शयन है।

विज्ञापन
Mathura Dwarkadhish temple dharshan timing
मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के विश्व विख्यात पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में अब भक्त आठ झांकियों के दर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई है। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि कोराना वायरस की वजह से मंदिर के दर्शन में अब तक परिवर्तन किया जाता रहा, लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं है। 

विज्ञापन


इसी को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर प्रशासन ने मंदिर के गोस्वामी को निवेदन किया कि क्यों न अब पुरानी व्यवस्था को लागू करते हुए ठाकुरजी के आठों झांकियों के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए जाएं। इसके बाद ही आठों झांकी के दर्शन खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


सोमवार से चार झांकी सुबह मंगला शृंगार, ग्वाल और राजभोग व चार झांकी शाम को होंगी, जिसमें उत्थापन, भोग, संध्या आरती और शयन है। इन सभी व्यवस्थाओं के साथ मुख्य द्वार से सभी दर्शनार्थी का प्रवेश रहेगा और निकास के लिए दो गेटों की व्यवस्था की गई है। दर्शनार्थी बगैर मास्क के प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। सोमवार को भोग संध्या आरती में फिरोजी जरी हिंडोला के साथ हिंडोला विजय मनोरथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
वृंदावन में रक्षाबंधन के पर्व पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह दर्शन खुलते ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रांगण बांके बिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। 

श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन पाकर खुशी का ठिकाना ना रहा। निजी सुरक्षा गार्ड से लेकर पुलिसकर्मी लोगों की भीड़ का नियंत्रित करने में लगे। मंदिर के बाहर गलियों में भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं भी पालन होता नहीं दिखा। लोग भीड़ के साथ मंदिर में प्रवेश करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed