फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Devotees perform Jalabhishek on 25 feet high Shivling in Kumbh region

मथुरा: कुंभ क्षेत्र स्थित 25 फीट ऊंचे शिवलिंग पर भक्तों ने किया जलाभिषेक

Thu, 11 Mar 2021 07:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Devotees perform Jalabhishek on 25 feet high Shivling in Kumbh region
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ क्षेत्र जमुना तट बंसीवट स्थित नरोत्तम नगर पंडाल में महाशिवरात्रि के पर्व पर बृहस्पतिवार को भक्तों ने 25 फीट ऊंचे विशाल पौने दो लाख रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। 121 विद्वान पंडितों ने याज्ञिक रत्नम आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री के सानिध्य में यजमानों से शिवलिंग पर जलाभिषेक कराया। दूध, दही, शहद, अक्षत रोली व चंदन इत्यादि से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री ने बताया कि कुंभ क्षेत्र में नरोत्तम नगर पंडाल में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर का जो भक्त रुद्राभिषेक करता है, उसे वर्ष भर के महाशिवरात्रि के व्रत का फल प्राप्त होता है। भगवान शंकर ने अपने रूप का प्राकट्य इसी दिन धरा पर किया था। इसीलिए वर्ष भर के त्योहारों में महाशिवरात्रि पर्व विशिष्ट रूप से मनाया जाता है। रसोई रतन, राजेश अग्रवाल, अखिल भाई, आकाश भाई, संजीव बंसल, नरेंद्र गया जी वाले, विपिन अग्रवाल, प्रवीन सराफ, शरद सराफ, पंडित कैलाश पाठक, मोहन सोनी, छैल बिहारी सोनी, हीरे तिवारी, राम लखन शास्त्री, विष्णु स्वामी, दीप नारायण शास्त्री, संजीव बाजपेई, गोविंद मिश्र, विनीत द्विवेदी, हरिदास व प्रदीप पंडित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed