फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Corona Virus Update News Two Covid Patients Died And 43 Found Positive

मथुरा में कोरोना: संक्रमण से दो मरीजों की मौत, 43 नए पॉजिटिव मिले, 226 ठीक भी हुए

Sat, 22 May 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 22 May 2021 12:11 AM IST
सार

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार जनपद में कोविड-19 के कुल 19949 में से 18062 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। 

विज्ञापन
Mathura Corona Virus Update News Two Covid Patients Died And 43 Found Positive
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 43 नए पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार जिले में जहां मरने वालों की संख्या 279 हो गई है तो वहीं संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 19949 पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रह है कि भगदाल गांव निवासी की केडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना से जंग लड़ते हुए मृत्यु हो गई, जबकि राधा कुंड निवासी व्यक्ति की केएम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं, चौमुंहा के बसई बुजुर्ग, छाता के तूमोरा, फरह के धाना तेजा, केएम हॉस्पीटल, मगोर्रा के गांव पुरा, बदनपुर, सोहई, नयति अस्पताल, शहर के मानस नगर, महोली रोड, कृष्णानगर, गुरुनानक नगर, एमआर हॉस्पिटल, माल गोदाम रोड, संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन, नगला धर्मपुरा रैपुरा, सीएमओ ऑफिस, आनंद धाम, पाली खेड़ा, शहर के जगन्नाथ पुरी, कलाकुंज कॉलोनी, प्रकाश नगर, मांट अरूआ, नरहोली चैराहा, टाउनशिप, मोतीकुंज, बैंक कॉलोनी, बालाजी पुरम, माधवपुरी, चंदनवन, राधावैली, मिलिट्री अस्पताल में कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। 
विज्ञापन


266 संक्रमित हुए ठीक 
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार जनपद में कोविड-19 के कुल 19949 में से 18062 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 266 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं तथा वर्तमान में कुल 1608 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने बताया कि 43 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने किया कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में बनाए गए कोविड-19 कमांड सेंटर का जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। डीएम ने एक मरीज चौमुहां तथा दूसरा मरीज मथुरा नरसी विहार से वार्ता की और जानकारी ली कि ऑक्सीजन आन व्हील्स योजना के अंतर्गत कोविड-19 कमांड सेंटर में कॉल द्वारा ऑक्सीजन मिली या नहीं और संबंधित आरआरटी टीम ने संपर्क किया या नहीं। जिस पर दोनों ही मरीजों ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त हो गया है और आरआरटी ने भी चेकअप तथा ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए सिफारिश की थी। उन्होंने यह भी बताया कि सभी परिजनों को आरआरटी टीम द्वारा मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई है। 

ये भी पढ़ें- अनोखा विरोध: गेहूं बेचने आए किसान से मथुरा में मारपीट, नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर बिछाई चारपाई
 रिश्तों में दरार: प्रेम विवाह करने वाली उज्बेकिस्तान की युवती पति से परेशान, प्यार के बीच आई प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed