फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Beat At Kisan Kendra Protest For Laid Cots At Wheat Purchasing Center

अनोखा विरोध: गेहूं बेचने आए किसान से मथुरा में मारपीट, नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर बिछाई चारपाई

Sat, 22 May 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 22 May 2021 12:09 AM IST
सार

मांट के नसीटी क्रय केंद्र पर प्रभारी ओमवीर सिंह की अनुपस्थित में मौजूद लिपिक अंकित और आकाश से जब जावरा निवासी किसान श्यामवीर ने गेहूं खरीदने के लिए कहा तो उनके द्वारा शुक्रवार को श्यामवीर पर लाठी से मारपीट कर दी गई। 

विज्ञापन
Farmer Beat At Kisan Kendra Protest For Laid Cots At Wheat Purchasing Center
मांट के गेहूं क्रय केंद्र पर चारपाई बिछाकर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में सरकारी रेट पर किसानों के गेहूं खरीदने के तमाम प्रयास विफल हो रहे हैं। मांट के दो क्रय केंद्र का आलम यह है कि यहां से सचिव और बाबू गायब हो गए हैं। जिससे किसानों का एक भी दाना सरकारी क्रय केंद्र पर नहीं बिका है। एक किसान से मारपीट का भी आरोप है। इससे नाराज किसान चारपाई बिछाकर क्रय केंद्र पर जम गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकारी रेट पर उनका गेहूं खरीदा जाएगा।

विज्ञापन


सरकार चाहती है कि किसानों को गेहूं के सरकारी खरीद का इस दफा रिकॉर्ड बनेगा। प्रशासनिक आंकड़ों में रिकॉर्ड बन भी रहा है, परंतु सच्चाई इसके विपरीत है। जनपद के आला अधिकारियों के कोरोना में व्यस्त होने का क्रय केंद्र प्रभारी पूरा लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


मांट के बिवावली व नसीटी स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र के हालात यह हैं कि यहां पर तैनात सचिव और अकाउंटेंट नदारद हैं। किसानों ने डेरा डाल दिया है। वह चारपाई भी साथ लेकर आ गए हैं। खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह जब मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उनको अपना दर्द बताया। कसेरा कला और मांट गेहूं क्रय केंद्र पर कुछ ठीक ठाक चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी होंगे, तभी तो बिकेगा गेहूं 
मांट के गांव पीरी निवासी किसान राम प्रकाश, अशोक, नगला देह निवासी विजयपाल सिंह व बिवावली निवासी विजयपाल सिंह उपाध्याय ने बताया कि क्रय केंद्र पर सब कुछ है, पर सचिव और अकाउंटेंट गायब हैं। उनके गेहूं का एक भी दाना नहीं बिक सका है। वहीं, नसीटी क्रय केंद्र पर मौजूद जावरा निवासी किशन सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र के प्रभारी ओमवीर सिंह पिछले आठ दिन से गायब हैं। जावरा के नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि किसान बहुत परेशान हैं। 

किसान से कर दी मारपीट
मांट के नसीटी क्रय केंद्र पर प्रभारी ओमवीर सिंह की अनुपस्थित में मौजूद लिपिक अंकित और आकाश से जब जावरा निवासी किसान श्यामवीर ने गेहूं खरीदने के लिए कहा तो उनके द्वारा शुक्रवार को श्यामवीर पर लाठी से मारपीट कर दी गई। किसान ने पुलिस से शिकायत की है।

सचिव, अकाउंटेंट व क्रय केंद्र प्रभारी के क्रय केंद्र से गायब होने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे रहे हैं। सख्त कार्रवाई करेंगे। - राजेश्वर सिंह, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
ये भी पढ़ें-
एटा: जेलर को फोन पर धमकी देकर मांगी रकम, मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया, मुकदमा दर्ज
उम्मीदों के घोंसले: चंबल में जन्मे रिवर टर्न, इंडियन स्कीमर के बच्चे, लुप्ताप्राय: हैं पक्षी, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed