फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Be respectful in the eyes of the consumer as well: Shrikant Sharma

मथुरा: उपभोक्ता की नजर में भी बनिए सम्मानित : श्रीकांत शर्मा

Sat, 03 Apr 2021 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Be respectful in the eyes of the consumer as well: Shrikant Sharma
वृंदावन कुंभ मेला सेवा के लिए राजीव सिंह को सम्मानित करते प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को वैष्णव कुंभ मेला बैठक की बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए विद्युत कर्मचारी और अधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस बेहतर कार्य के लिए आपको सम्मानित किया गया है, वहीं कार्यशैली उपभोक्ता के साथ भी नजर आनी चाहिए। जिसकी बदौलत उपभोक्ता आपको सम्मान की नजर से देखें।
विज्ञापन

पागल बाबा 123 केवी सब स्टेशन पर आयोजित समारोह में ऊर्जा मंत्री ने वृंदावन कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में अहम योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई का पात्र बताया। कहा कि इसके लिए संविदा कर्मचारियों से लेकर प्रबंध निदेशक तक का योगदान सराहनीय रहा। सभी सम्मान के पात्र हैं। अब उपभोक्ताओं की नजर में यह पात्रता प्राप्त करनी होगी। नीचे से ऊपर तक काम को एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताते हुए उसे छोड़ना होगा। उपभोक्ता हमारे लिए देवता है। जो व्यक्ति बिल जमा करने के लिए कार्यालय तक पहुंच रहा है वह ईमानदार है। उसकी प्रत्येक समस्या का समाधान सम्मान पूर्वक किया जाए अन्यथा अन्य की भांति वह भी घर बैठ जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर बलराम बाबा ने वृंदावन कुंभ के आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। महंत हरिशंकर दास नागा, महंत सुंदर दास महाराज ने इसे संतों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरने वाली व्यवस्थाएं कहा। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने भी कुंभ व्यवस्थाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर, डायरेक्टर पर्सनल राकेश कुमार, प्रभारी चीफ इंजीनियर आनंद प्रसाद शुक्ला, एसई देहात अजय गर्ग, एक्सईएन सचिन शर्मा, राजीव कालरा, महेंद्र कुमार, सचिन गुप्ता, सहायक अभियंता विकास शर्मा, अंशुल शर्मा सहित एसएन अरोड़ा, राजीव सिंह, नेम प्रताप, विजय कुमार, अंकुर शर्मा, ब्रजेंद्र सारस्वत, ब्रजेंद्र सारस्वत धवल, अशोक कुमार, नितिन गौड आदि मौजूद रहे। संचालन सचिन द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed