फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura 50 thousand rupees will be recovered from the salary of DIOS know the reason

Mathura: डीआईओएस के वेतन से वसूले जाएंगे 50 हजार रुपये, जानें वजह

Thu, 04 Jan 2024 08:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 08:11 PM IST
सार

जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा के वेतन से 50 हजार रुपये वसूले जाने के आदेश दिए गए हैं। ये जुर्माना डीआईओएस पर  राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया है।
 

विज्ञापन
mathura 50 thousand rupees will be recovered from the salary of DIOS know the reason
जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जिला विद्यालय निरीक्षक पर जन सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दो अलग-अलग एक जैसे मामलों में जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की यह राशि डीआईओएस के वेतन से काटी जाएगी।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आरपी शर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखे हैं। पत्र में लिखा गया है जन सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आगरा निवासी मुकेश सिंह सिकरवार द्वारा डीआईओएस से कुछ सूचनाएं मांगी गई थीं। डीआईओएस द्वारा सूचनाएं नहीं दी गईं। जिसके बाद दो अलग-अलग मामलों में राज्य सूचना आयुक्त द्वारा उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए यह राशि उनके वेतन से काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 इस निर्देश के आधार पर जेडी आगरा ने डीआईओएस को अपने वेतन से जुर्माने की उक्त 50 हजार रुपये की राशि जमा कराने के लिए निर्देशित किया है। इस पत्र की कॉपी जिलाधिकारी मथुरा व कोषागार में भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा आरपी शर्मा ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक पर सूचनाएं न देने के कारण अर्थदंड लगाया गया है जो कि उनके वेतन से जमा कराया जाना है। इस संबंध में डीआईओएस मथुरा को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed